Jan Mudde

No.1 news portal of India

वैक्सीनेशन के लिए भाजपा विधायक के कैम्प कार्यालय पर उमड़ रही लोगों की भारी भीड़, वैक्सीन के साथ गंगाजल की भी सुविधा, प्रदीप बत्रा की लोग कर रहे बेहद सराहना

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर वैक्सीनेशन को लेकर बेहतर इंतजाम किए गए हैं यहां तक की  कैम्प में आने  वाले हर व्यक्ति की उचित व्यवस्था  है इतना ही नहीं लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पूरे कैंप कार्यालय को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है वैक्सीनेशन के  कार्य को लेकर भाजपा विधायक ने अपने यहां लगभग दो दर्जन कर्मचारी तैनात किये हुए  हैं इतना ही नहीं भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा स्वयं भी वैक्सीनेशन के  कार्य को गंभीरता से देख रहे हैं ।यही कारण है कि बृहस्पतिवार को भी कैंप कार्यालय पर महिलाओं के साथ साथ वृद्ध लोगों की भी भारी भीड़ दिखाई दी।

महिलाएं लंबी-लंबी लाइनों में खड़ी अपनी बारी आने का इंतजार कर रही थी। गौरतलब है कि रुड़की शहर में वैक्सीनेशन को लेकर पूरी मारामारी मची हुई है एक तरफ जहां सिविल हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में लोग वैक्सीनेशन कराने पहुंच रहे हैं तो वही भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है भाजपा विधायक कैंप कार्यालय पर लोगों को जलपान भी कराया जाता है। इतना ही नहीं बैठने के लिए उचित व्यवस्था भी की गई है जबकि सिविल हॉस्पिटल में इस तरह की कोई सुविधा नहीं है महिलाएं हो या बुजुर्ग सिविल हॉस्पिटल में  लोगों को खड़े  ही रहना पड़ेगा यही वजह है कि आज बृहस्पतिवार के दिन भी लोग वैक्सीनेशन कराने के बाद भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा को अपना आशीर्वाद देना नहीं भूले।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

स्थानीय निवासी  राम कुमार ने कहा कि भाजपा विधायक के यहां वैक्सीनेशन के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं जो बहुत बेहतर लगे। वही पूरे कैंप कार्यालय को सैनिटाइजर किया जा रहा है जिससे कि संक्रामक बीमारी की चपेट में कोई ना सके। इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि अभी तक उनके कैम्प कार्यालय पर 12 हज़ार लोगों को वैसक्सीन लग चुकी है पांच सौ से छह सौ लोगों को प्रतिदिन वैक्सीन लग रही है। उन्होंने कहा कैम्प कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति की पूरी सेवा की जा रही है पहली और दूसरी डोज़ के लिए लोग कैम्प कार्यालय आ रहे हैं जिन्हें  साथ मे गंगा जल भी दिया जा रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369