आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा में उत्कृष्ट सरस्वती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती माला ने शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल को पहुंचना था लेकिन भाजपा विधायक अस्वस्थ होने के चलते दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती है इसलिए देशराज कर्णवाल आज कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची वरिष्ठ भाजपा नेत्री वैजयंतीमाला ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि बालिकाओं के इंटर कॉलेज के अटल उत्कृष्ट बनने से छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा।

भाजपा नेत्री वैजयंती माला ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में समानता लाना चाहती है जिसके लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं अब गरीब परिवार के बच्चे भी अच्छी शिक्षा हासिल कर पाएंगे ।उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में मोटी रकम के चलते गरीब के बच्चे नहीं पढ़ पाते थे लेकिन अब सरकारी स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड की शिक्षा भी गरीब बच्चों को निशुल्क मिल सकेगी जिसका लाभ गरीब परिवारों को मिलेगा। वैजंती माला ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने लड़कियों की पढ़ाई पर सबसे अधिक जोर दिया जिसका मुख्य कारण लड़कियों की शिक्षा को और बेहतर बनाना था।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
बाबा साहब का मानना था कि एक लड़की पढ़ेगी तो दो कुल का नाम रोशन होगा एक कुल वो जिसमें में उसकी परवरिश हुई है और दूसरा कुल उसकी ससुराल। उन्होंने कहा कि लड़की पढ़े लिखे होने से वह अपने बच्चों को भी अच्छी शिक्षा दिलाएगी । जिससे समाज का और भी बेहतर विकास होगा। वैजयंती माला ने कहा कि झबरेड़ा में भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने बड़े पैमाने पर विकास कार्य किया है जिसे जनता भी देख रही है उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल झबरेड़ा में एक और इंटर कॉलेज बनवाना चाहते हैं जिसके लिए जमीन की तलाश है भूमि चिन्हित होते ही इंटर कॉलेज की घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने कॉलेज के स्टाफ से भी अपील करते हुए कहा कि वो छात्राओं को अपनी योग्यता अपनी काबलियत का भी एहसास कराएं अपनी काबिलियत के जरिए आने वाली पीढ़ी को अच्छी तालीम उपलब्ध कराएं ताकि नए समाज का निर्माण हो सके।इस मौके पर कॉलेज में वृक्षारोपण भी किया गया जिसमें फलदार, औषधीय और छायादार वृक्षों को लगाया गया।
इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम शर्मा,पीटीए अध्यक्ष, अमन कुमार ,सीएमसी अध्यक्ष नूर हसन, पूर्व प्रधानाचार्य घनश्याम कुमार शर्मा, योगेंद्र कुमार सैनी, सभासद शाहरुख खान सभासद डॉक्टर सत्येंद्र कुमार रविंद्र कुमार यादव,ठाठ सिंह,संदीप कुमार, वीर सिंह पवार, श्रीमती विनीता, श्रीमती ममता धीमान,श्रीमती पूनम देवी ,पूजा देवी, अलका रानी ,सुदेश रानी, रचना, मीना देवी,मनोज कुमार थपलियाल, सुरेश कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला