Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी,किसी भी दल से नहीं होगा गठबंधन-दिनेश मोहनिया

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को मज़बूत करने के लिए पार्टी हाईकमान ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को आम आदमी पार्टी प्रभारी और दिल्ली विधायक दिनेश मोहनिया    मिशन विजय शंखनाद के तहत भगवानपुर पहुंचे जहां उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का परचम लहराएगा। जिसके लिए अभी से कार्यकर्ता एक जुट होकर पूरे जी जान से जुट जाएं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड की जनता भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगी।और तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी।दिनेश मोहनिया ने आरोप लगाया की भाजपा और कांग्रेस के लोगों ने उत्तराखंड की जनता के वोट तो हासिल किए लेकिन प्रदेश का विकास करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को बूथ स्तर पर मज़बूत किया जा रहा है  तो वहीं सोशल मीडिया पर भी आप पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

फिलहाल बूथ और सोशल मीडिया की पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। मोहनिया ने कहा कि  उत्तराखंड की 70 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी किसी भी पार्टी से विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी गठबंधन नही करेगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी का मुकाबला उत्तराखंड में भाजपा से है जिसे आम आदमी पार्टी शिकस्त देने का काम करेगी।इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गांव गांव में अब कार्यकर्ताओं को एक जुट करेगी।

इस मौके पर आप के प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़ ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास करेगी ।दिल्ली के सरकारी स्कूल और अस्पतालों का निर्माण हुआ और लोगों को राहत मिली है उससे वहां की जनता बेहद खुश है इसी तरह आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी बड़े पैमाने पर विकास करेगी।इस दौरान भगवानपुर से आम आदमी पार्टी प्रभारी प्रेम सिंह ने कहा कि प्रदेश के आनोदलनकारियों से लेकर भाजपा और कांग्रेस ने बेरोज़गार युवाओं कि उपेक्षा की है जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।उत्तराखंड में आम आदमी की ही सरकार बनेगी।

इस मौके पर आप के मीडिया प्रभारी सौरभ कोठारी,आशीष सिंह, राव फ़ाज़िल, नंद किशोर सिंह,चौधरी पंजाब सिंह, बीडीसी योगेंद्र सिंह,माँघेराम,सभासद अय्यूब,सभासद इरफान अली,सभासद गुलशेर,नीरज और सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369