आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा में नगर पंचायत द्वारा सड़कों पर खुले में कूड़ा डालने को लेकर लोक निर्माण विभाग बेहद गंभीर हो गया है लोकनिर्माण विभाग के जेई सुनील कुमार ने मंगलवार को झबरेड़ा में पहुंचकर जे सी बी लगाकर कूड़े का निस्तारण कराया। इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें कूड़े के सड़कों पर खुले में डालने की शिकायत की थी नगर पंचायत झबरेड़ा की ये सबसे बड़ी लापरवाही है नगर पंचायत चाहती तो समय पर इस कूड़े का निस्तारण किया जा सकता था लेकिन नगर पंचायत ने इस कूड़े को झबरेड़ा में खुले में डाला जिससे झबरेड़ा के काफी लोग संक्रामक बीमारी की चपेट में आ गए।

भाजपा विधायक ने नगर पंचायत झबरेड़ा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि नगर पंचायत के अधिकारी कस्बे में कूड़े को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। जगह जगह कस्बे में कूड़े के और गंदगी के ढेर लगे हैं जिन्हें देखने वाला कोई नहीं है। देशराज कर्णवाल ने कहा कि वो लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के बेहद आभारी हैं जिन्होंने समय रहते झबरेड़ा के कूड़े का निस्तारण किया इसका जो भी खर्च आएगा उसे नगर पंचायत झबरेड़ा से वसूला जाएगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
देशराज कर्णवाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वो भी क्षेत्र के विधायक हैं बरसात के दिनों में ये माहमारी और ना बढ़े इसे ध्यान में रखते हुए अब उन्होंने इस कूड़े को उठाने का निर्णय लिया है ताकि माहमारी से लोगों को बचाया जा सके। भाजपा विधायक ने कहा कि वो क्षेत्र के विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं लेकिन अगर कोई झबरेड़ा के विकास में कोई बाधा बनेगा तो उसे सहन नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि विकास किया है जो आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कॉलेज का स्टाफ भी मौजूद रहा।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला