Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक की पत्नी बैजन्ती माला ने किया 24 लाख चालीस हजार की सड़क का उदघाटन, कहा विकास किया है विकास करेंगे

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल  की पत्नी वैजयंतीमाला ने शेरपुर खेलमऊ से हश्यामपुर तक बनने वाली ढाई  किलोमीटर सड़क का उदघाटन किया।इस रोड को  24 लाख चालीस हजार  की लागत से राज्य योजना से लोकनिर्माण विभाग बना रहा है।इस मौके पर भाजपा नेत्री बैजंती माला ने कहा कि शेरपुर बड़ा गांव है जहाँ पर सड़क की पिछले लंबे समय से मांग चली आ रही थी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि  झबरेड़ा में भाजपा विधायक ने चुनाव के समय जनता से जो वायदे किये थे समय रहते उन्हें पूरा किया है। बैजंती माला ने दावा किया कि कोई गांव सड़कों से वंचित नहीं रहेगा। सभी गांव का विकास करना भाजपा विधायक की प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि आने वाला समय भाजपा का है भाजपा ही क्षेत्र का विकास कर सकती है। बैजंती माला ने कहा कि झबरेड़ा में विकास के नए आयाम मिले हैं झबरेड़ा के गांव गांव का विकास निरंतर जारी है।

भाजपा ही देश का विकास  कर सकती है। बैजंती माला ने कहा कि   क्षेत्र में कोई गांव ऐसा नहीं बचा है  जहां सड़कें ना   बनी हो। हैण्डपम्प से लेकर सभी विकास कार्य तेजी से जारी है क्षेत्र की जनता ने अगर उन्हें इस बार मौका दिया तो  झबरेड़ा की तस्वीर ही कुछ और होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक की प्राथमिकता हमेशा विकास की रही है विकास किया है और आगे भी विकास करेंगे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश में बड़े पैमाने पर विकास होगा और पिछली बार की तरह  आगे भी विकास तेज़ी से जारी रहेगा।

इस मौके पर सुरेश चौधरी, चौधरी ईश्वर चंद् त्यागी, सतीश चौधरी, आनंद कुमार, पूर्व प्रधान ब्रजभूषण, सुरेश बाल्मीकि,आनंद, वकील ,बृजमोहन त्यागी, नाथीराम कुलदीप ,अमन ,सतीश ,अजब सिंह ,राहुल कुमार मुस्तकीम उर्फ बबलू आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369