Jan Mudde

No.1 news portal of India

पीर बाबा कालोनी में घर मे घुसकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल, वीडियो के आधार पर अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ करेगी केस दर्ज

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की की पीरबाबा कालोनी में पुराने ज़मीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडो से जोरदार हमला बोल दिया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई हंगामा इतना बढा की चीख पुकार की आवाज़ सुनकरआसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए।

पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना डाला जो अब  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा  है हालांकि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर  सीविल लाइन कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल पीरबाबा कालोनी में आंगनबाड़ी वर्कर उर्मिला यादव का परिवार रहता है आरोप है कि बीती 18 जून को उनके घर पर पड़ोसी लोकेश,रवि,रेखा,राजेन्द्र आदि ने उनके घर पर हमला बोल दिया आरोपियों के  हाथों में लाठी डंडे और लोहे की रॉड थी ।

जिनसे उन पर हमला किया गया।वीडियो में एक युवक महिलाओं के साथ मारपीट करता साफ नजर आ रहा है।इस हमले में  रमा यादव  उसका पति जो बाहर से आया हुआ था  वरुण यादव और सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए ।आरोप है कि  बीच बचाव करने पहुंची उनकी पड़ोसन सरोज पर भी हमलावरों ने पथराव कर दिया जिससे उसके सर में गंभीर चोट लगी है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घर मे चीख पुकार की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए जिन्हें देखकर आरोपी देख लेने की धमकी देकर आसानी से  फरार हो गए।फिलहाल पीड़ित परिवार ने अपने साथ हुई मारपीट की घटना की तहरीर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सौंपी है।जिसकी फिलहाल पुलिस जांच करने में जुटी है। हालांकि अब से पहले भी कई बार दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है।वहीं इस बाबत सीविल लाइन कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा का कहना है कि उन्हें मारपीट की तहरीर  प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369