आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल लगातार अपने क्षेत्र के विकास को लेकर बेहद गम्भीर हैं भाजपा विधायक ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के चैक वितरित किए। इस दौरान भाजपा विधायक ने सतीश शर्मा को भारतीय ब्राह्मण समाज रूडकी का अध्यक्ष बनाये जाने पर उनका भी फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि आज उन्होंने अपने आवास पर 253 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के चैक वितरित किये हैं जबकि कोरोना के चलते सैंकड़ो लोगों को उनके आवास पर ही चैक भेज दिए गए हैं। देशराज कर्णवाल ने कहा कि आज प्रदेश सरकार लगातार विकास की ओर अग्रसर है कोरोना काल को देखते हुए प्रदेश सरकार लोगों की मदद के लिए आगे आई है सरकार ने जहां बड़े पैमाने पर विकास कार्य किये हैं तो वहीं सरकार अब आर्थिक रूप से परेशान गरीब लोगों की मदद आर्थिक सहायता के चैक देकर कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सोच सभी परिवारों को खुशहाल देखने की है कोरोना काल मे जो लोग परेशान रहे उन्हें नगर निगम और नगर पंचायतों की ओर से भी मदद दी जा रही है।देशराज ने कहा कि भारतीय ब्राह्मण समाज ने पार्षद सतीश शर्मा को जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उस पर वो खरा उतरेंगे ऐसी वो उनसे कामना करते हैं।
उन्होंने कहा कि सतीश शर्मा उनके प्रतिनिधि हैं और वो अपना कार्य मेहनत ईमानदारी के साथ करना जानते हैं।इस दौरान सतीश शर्मा ने कहा कि भारतीय ब्राह्मण समाज ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उसे वो बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अब वो अपने समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
ब्राह्मण समाज शिक्षा के मामले में बेहद आगे हैं लेकिन गरीब परिवार आज भी शिक्षा से दूर हैं जिनकी मदद के लिए वो पूरा प्रयास करेंगे।इस मौके पर झबरेड़ा विधानसभा ग्रामीण के भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा,अरशद चौधरी, के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला