Jan Mudde

No.1 news portal of India

राज्य में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण में तेजी लाने को सरकार ने कसी कमर, वैक्सीन की 50 हजार डोज पहुँची देहरादून

Spread the love

उत्तराखंड में वैक्सीन की कमी के चलते धीमी चल रही टीकाकरण की रफ्तार को कुछ हद तक गति मिलने वाली है। उत्तराखंड के लिए कोविड-19 वैक्सीन की 50 हजार डोज बुधवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची है। वैक्सीन की कमी के कारण पूरे देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार वर्तमान में धीमी चल रही है। पिछले कुछ समय से तीसरे चरण में 18 प्लस आयुवर्ग का टीकाकरण भी शुरू हो चुका है, जो निरंतर जारी है। जबकि 45 प्लस आयु वर्ग के टीकाकरण में दूसरी डोज और नए व्यक्तियों की संख्या बढ़ने से वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण बार-बार प्रभावित हो रहा है। बुधवार को देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर कोविड-19 वैक्सीन की 50 हजार डोज के 10 बॉक्स की खेप दिल्ली से इंडिगो के विमान से पहुंचे। एयरपोर्ट ऑथेरिटी के मुताबिक वैक्सीन की यह खेप निदेशालय एमएचएफडब्ल्यू उत्तराखंड की टीम के सुपुर्द कर दी गई है, जो राज्य के विभिन्न जनपदों में भेजी जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369