राज्य सरकार द्वारा कोरोना की वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर में अभी तक किसी कंपनी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। टेंडर के लिए तय समय बीतने के बावजूद किसी कंपनी ने टेंडर नहीं डाला है। विभाग का कहना है कि कंपनियों ने टेंडर के लिए निर्धारित समयसीमा को कम बताया है। इस कारण टेंडर का समय एक सप्ताह, यानी सोमवार 31 मई तक बढ़ाया जा रहा है। सोमवार को ही जनमुद्दे ने आपको बताया था की अभी तक स्पूतनिक की 20 लाख डोज लेने की बात कर रहे स्वस्थ विभाग के टेंडर में किसी ने भी आवेदन नही किया है ऐसे में प्रदेश को वैक्सीन मिलने में देरी हो सकती है ,प्रदेश में इस समय 18 से 44 आयुवर्ग और 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग को अलग-अलग वैक्सीन लगाई जा रही हैं। 45 वर्ष से अधिक आयु वालों की वैक्सीन केंद्र सरकार मुहैया करा रही है, जबकि 18 से 44 आयुवर्ग वालों का वैक्सीनेशन प्रदेश सरकार अपने खर्च पर कर रही है। इस आयुवर्ग के लिए केंद्र से काफी कम वैक्सीन मिल रही है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने खुद वैक्सीन की खरीद के लिए 15 मई को ग्लोबल टेंडर आमंत्रित किए थे। इसमें कंपनियों को 30 लाख डोज की सप्लाई के लिए टेंडर करने को कहा गया। टेंडर के लिए 10 दिन का समय दिया गया, साथ ही जल्द से जल्द वैक्सीन सप्लाई की बात कही गई।उम्मीद की गई कि कोविशील्ड व स्पुतनिक कंपनियां इसके लिए आवेदन करेंगी। यह समयसीमा समाप्त हो गई है लेकिन किसी कंपनी ने टेंडर नहीं डाला। इस पर राज्य की ओर से भी इन कंपनियों से संपर्क साध कर कारण पूछा गया। कंपनियों ने साफ किया कि वर्तमान में विश्वव्यापी मांग को देखते हुएवे जल्दी वैक्सीन उपलब्ध कराने की स्थिति में नहीं हैं। इसके अलावा दस्तावेजों को पूरा करने में काफी समय लगता है। टेंडर के लिए दी गई 10 दिन की समयसीमा काफी कम है। इसे देखते हुए राज्य ने टेंडर की तिथि आगे बढ़ाई है।





More Stories
भीम आर्मी ने उत्तराखंड में बढ़ाया संगठन का कुनबा, पिरान कलियर के राशिद अली बने प्रदेश सचिव।
पिरान कलियर विवादित टिप्पणी के मामले में हिंदू रक्षा दल के प्रदेश और जिला अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज।
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।