Jan Mudde

No.1 news portal of India

सी एम तीरथ ने चंपावत पहुँचने पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कोविड संक्रिमत मरीजों का जाना हाल

Spread the love

सीएम तीरथ सिंह रावत ने आज जनपद चंपावत के भ्रमण के दौरान आज जिले में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए किए गए प्रबंधन एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और वहां भर्ती कोविड पॉजिटिव मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। उन्हें ऑक्सीजन, दवाइयों की किट, उचित उपचार और अन्य सुविधाएं समय पर और ठीक से मिल रही है या नहीं, उनसे इस बारे में जानकारी ली।

इसके साथ ही चिकित्सालय में भर्ती कोविड पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में प्रमुख चिकित्साधीक्षक से भी जानकारी ली। चंपावत के जिला चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं एवं भोजन आदि की व्यवस्थाएं संतोषजनक है। प्रदेश के सीएम तीरथ सिंह बोले प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है, और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369