कोविड महामारी से उपजे हालात के बीच प्रदेश सरकार ने गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) यानी पीले राशन कार्ड धारकों को तीन महीने तक प्रति कार्ड पर 20 किलो राशन देने का निर्णय लिया है। यह योजना फिलहाल मई, जून और जुलाई तक लागू रहेगी। इस खाद्यान का वितरण 18 मई से शुरू होना तय था, लेकिन समय पर राशन गोदाम में नहीं पहुंचने और फिर उठान में देरी के चलते वितरण शुरू नहीं हो सका। हालांकि, शनिवार को कई डीलरों ने राशन उठान कर लिया है। अब सोमवार से कार्ड धारक यह राशन सस्ता गल्ला दुकान से ले सकेंगे।
कोरोनाकाल में मुश्किल हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने पिछले साल आठ महीनों तक सफेद और गुलाबी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो अतिरिक्त राशन वितरित किया। इस साल भी केंद्र ने मई-जून दो महीनों के लिए यह योजना लागू की है। वहीं, राज्य सरकार ने तीन महीनों तक पीले राशन कार्ड धारकों को साढ़े सात किलो के स्थान पर 20 किलो राशन देना तय किया है। राज्य भर में 10 लाख और अकेले देहरादून में करीब पौने दो लाख राशनकार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।