Jan Mudde

No.1 news portal of India

सी एम तीरथ रावत करेंगे इन जिलों का दौरा, जनपदीय अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक, कोरोना को लेकर की गई तैयारियों की करेंगे जांच

Spread the love

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत रविवार दिनांक 23 मई, 2021 को पूर्वाहन् 10ः40 बजे पं. बद्रीदत्त पाण्डे राजकीय स्ना. महाविद्यालय, बागेश्वर में कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण करेंगे। उसके उपरांत मुख्यमंत्री 11ः10 बजे जिला चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर बागेश्वर का निरीक्षण करने के पश्चात 11ः55 बजे विकास भवन, बागेश्वर में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत दोपहर 02ः45 बजे बेस चिकित्सालय (कोविड केयर सेन्टर) पिथौरागढ़ का एवं अपराहन 03ः15 बजे जिला चिकित्सालय (कोविड केयर सेन्टर) पिथौरागढ़ का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री अपराहन 03ः55 बजे विकास भवन, पिथौरागढ़ में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत सोमवार दिनांक 24 मई, 2021 को पूर्वाह्न 10ः15 बजे जिला चिकित्सालय (कोविड केयर सेन्टर) चम्पावत का निरीक्षण करने के साथ ही 10ः55 बजे कलक्ट्रेट परिसर, चम्पावत में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369