Jan Mudde

No.1 news portal of India

देहरादून के इस अस्पताल में दवाईयों की हो रही थी कालाबाजारी, दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून– राजधानी के निजी अस्पतालों के स्टाफ द्वारा जीवन रक्षक इंजेक्शन व दवाइयों की कालाबाजारी का धंधा बेख़ौफ़ तरीके से जारी है।

सतर्क क्लेमेंट टाऊन थाना पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए जानकारी प्राप्त की गई की वेल्मेड अस्पताल के आसपास दवाइयां व इंजेक्शन अधिक मूल्य पर बेचे जा रहे हैं जिस पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जानकारी मिली की वेलमेड अस्पताल के 2 वार्ड बॉय इस कालाबाजारी में लिप्त है जो पेशेंट वेलमेड अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जाते हैं उनकी दवाइयां अपने पास रख लेते हैं तथा दूसरे मरीजों को उन दवाइयों को अधिक मूल्य पर बेच देते हैं जिसकी जानकारी वेल्मेड प्रशासन को मिलने पर उनके द्वारा दोनों वार्ड बॉय को हॉस्पिटल से निकाल दिया गया तथा उनके विरुद्ध थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई जिस पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अंतर्गत धारा 420, 270, 269, आईपीसी व 53 आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा 3 महामारी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम का पता अभियुक्त गण
1- अमन बिष्ट पुत्र स्वर्गीय संजय बिष्ट निवासी शिव नगर डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
2-सौरभ शर्मा पुत्र स्वर्गीय प्रेम शंकर शर्मा निवासी हरीपुर नवादा थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369