Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तम चीनी मिल ने चलाया लिब्बारेहडी गांव में सैनेटाइज़ेशन अभियान,35 मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पुलिस प्रशासन के अधिकारियो ने गांव में डाला डेरा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी
रुड़की के लिब्बरहेडी गांव में 35 लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है जहां पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल दिया है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घर घर जाकर कोरोना  टेस्ट करने में  जुट गई है  सभी ग्रामीणों को उनके घरों पर ही आइसोलेट किया गया है।कई सामाजिक संगठनों ने भी गांव में लोगों को कोरोना जैसी माहमारी  के प्रति जागरूक किया है ।

क्षेत्र में बढ़ती कोरोना की बीमारी को देखते हुए  उत्तम शुगर मिल के अधिकारियों ने पूरे लीब्बरहेड़ी गांव का सैनेटाइज़ेशन कराया है और गांव में साफ सफाई का अभियान भी चलाया  है उत्तम शुगर मिल के उपप्रबंधक अनिल सिंह द्वारा आसपास के  गांव में पहुंचकर सैनेटाइज़ेशन का  कार्य कराया गया है इस कार्य मे चीनी मिल के कर्मचारियों को भी लगाया गया था इस दौरान  चीनी मील के उपप्रबंधक अनिल सिंह ने कहा कि  लोगों को करोना जैसी महामारी से बचने के लिए जागरूक रहना पड़ेगा  तभी उनकी जान बच सकती है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोविड नियमों का सख्ती से पालन करें और जरूरी  काम से ही घर से बाहर निकले  मास्क  का जरूर प्रयोग करें उन्होंने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की भी लोगों से अपील की।अनिल सिंह ने कहा कि इस समय देश बेहद नाजुक दौर से गुज़र रहा है लोग अपने घरों पर रहें ज़रूरी कार्य से ही घर से बाहर निकलें।उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में उत्तम चीनी मिल प्रबन्धन सैनेटाइज़ेशन का कार्य जारी रखेगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369