आरिफ नियाज़ी
रूडकी के सिविल हॉस्पिटल में अब ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी इसके लिए तहसील प्रशासन से लेकर समाज के प्रमुख लोग भी आगे आए हैं। जॉइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल के सहयोग से रूडकी आईआईटी ने सिविल हॉस्पिटल को कोरोना संक्रमितों को देखते हुए ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए 23 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए हैं इतना ही नहीं प्रमुख समाजसेवी राम अग्रवाल ने भी पांच ऑक्सीजन सिलेंडर सिविल हॉस्पिटल को डोनेट किये हैं
जिसके चलते अब 28 सिलेंडर हॉस्पिटल को मिलने से अस्पताल प्रबंधन को काफी राहत मिली है। जॉइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल का प्रमुख सहयोग नमामि बंसल का माना जा रहा है जिनकी मेहनत और कोशिश से ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हो पाए हैं।गौरतलब है कि आज जनमुद्दे पोर्टल पर सिविल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी को लेकर एक समाचार प्रमुखता से दिखाया गया था
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जिसके बाद सिविल हॉस्पिटल प्रबन्धन के साथ साथ तहसील प्रशासन हरकत में आया और हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की पूर्ति करने में अपना अहम योगदान दिया। हालांकि इस बाबत सिविल हॉस्पिटल के सी एम एस डॉ संजय कंसल ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल में पहले कुल 66 ऑक्सीजन सिलेंडर ही उपलब्ध थे लेकिन अब 28 सिलेंडर और उपलब्ध होने से अब ऑक्सीजन की अस्पताल में कोई कमी नही रहेगी।
उन्होंने बताया कि जॉइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल और आई आई टी प्रबन्धन के साथ साथ प्रमुख समाजसेवी राम अग्रवाल के भी वो आभारी रहेंगे जिन्हने अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को गंभीरता से लिया और उसमें अपना सहयोग दिया। अब अगर कुछ घण्टे के लिए ऑक्सीजन वाहन विलंब से भी पहुंचता है तो ऑक्सीजन कम नहीं रहेगी इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला