Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूडकी के सिविल हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं को नहीं मिलेगा उपचार, कोविड के मरीज़ों को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने लिया फैसला

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूडकी के सिविल हॉस्पिटल में अब सामान्य महिलाओं की डिलीवरी नहीं होगी। अस्पताल में कोरोना के बढ़ते मरीज़ों  को देखते हुए एक तरफ जहां सिविल हॉस्पिटल की  ओपीडी पूरी तरह से बंद कर दी है तो वहीं महिला वार्ड को भी बंद कर दिया गया है आलम ये है कि अब ओपीडी में हर रोज़ बाहर से आने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

पूरे अस्पताल को कोविड सेंटर बना दिया गया है अब हॉस्पिटल में कोविड के मरीज़ों का ही उपचार किया जाएगा।गौरतलब है कि कोरोना जैसी महामारी ने देश हड़कंप मचा दिया है उत्तराखण्ड में भी लगातार कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं रूडकी में भी कोरोना मरीज़ों की संख्या पहले से बढ़ी है।जिसे देखते हुए सिविल हॉस्पिटल प्रबन्धन ने अब नए कदम उठाए हैं अस्पताल में कोरोना के मरीजों के अलावा किसी का उपचार नहीं होगा

हालांकि हड्डी रोग विशेषज्ञ अस्पताल में मौजूद रहेंगे। वहीं इस बाबत सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल ओपीडी बन्द कर दी गई है गर्भवती महिलाओं को  एमरजेंसी में ही देखा जाएगा। और गर्भवती महिलाओं को हरिद्वार हॉस्पिटल में भेजा जा रहा है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369