Jan Mudde

No.1 news portal of India

SOP जारी होने के बाद भी डीग्री कॉलेज उड़ा रहे शासनादेश की धज्जियां।

Spread the love

छात्र-छात्राओं का भविष्य बनाने के लिए वैसे तो पढ़ाई बहुत जरूरी है लेकिन जैसे कि देखा जा रहा है कोरोना दोबारा से लौट आया है जिसको लेकर शासनादेश जारी हुआ था जिसमें बोला गया है कि कोई भी इंटर/ डिग्री कॉलेज नहीं खोला जाएगा और ना ही किसी छात्र छात्राओं को स्कूल कॉलेज बुलाया जाएगा क्लास भी अगर चलनी है तो ऑनलाइन होगी और जो परीक्षा कराई जानी है वह भी ऑनलाइन कराई जा सकती है

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

लेकिन देखा जा रहा है कि जो डिग्री कॉलेज हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं वह छात्र छात्राओं की परीक्षा ऑफलाइन कॉलेज में बुलाकर करा रहे हैं हालांकि जो छात्र छात्राएं परीक्षा खत्म हो जाने के बाद कॉलेज के गेट के बाहर खड़े हैं उनको कोरोना का कोई डर नहीं है और खुलकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसमें कॉलेज प्रशासन अपनी आंखें बंद किए बैठा है और राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए भी लगातार कॉलेजों में परीक्षा कराई जा रही है ।

गौरतलब है कि कॉलेज परिसर में मीडिया के पहुंचने के बाद तहसील प्रशासन को सूचना दी गई और मौके पर पहुंचे रुड़की तहसीलदार ने कॉलेज की प्राचार्य को निर्देशित किया और कहा कि अभी कॉलेज को बंद किया जाए और जो परीक्षा कराई जा रही है वह आज से ही बन्द हो जानी चाहिए वहीं एएसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि अगर ऐसा कोई कॉलेज आगे करेगा तो उसके खिलाफ SOP के अनुसार जो भी कार्यवाही होगी वह अमल में लाई जाएगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369