Jan Mudde

No.1 news portal of India

शेरपुर गांव के सौरभ सैनी की मौत से पहले उसके एक दोस्त ने मारा था तमांचा, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में हुई थी कैद, पुलिस ने आरोपी युवक को लिया हिरासत में

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूडकी  के शेरपुर गांव निवासी सौरभ सैनी की मौत के मामले में सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने उंसके एक दोस्त को हिरासत में लिया  है जिससे पुलिस पूछ ताछ करने में जुटी है । गौरतलब है कि  शेरपुर गांव निवासी 21 वर्षीय युवक सौरभ सैनी का शव  शनिवार की शाम को पुलिस ने गंगनहर आसफ़नगर झाल से बरामद किया था।परिजनों के मुताबिक  बीती 29 मार्च की शाम को सौरभ सैनी अपने कुछ दोस्तों के साथ होली के त्यौहार को लेकर घर से बाहर निकला था ।

जिसके चलते उंसके एक दोस्त ने उस पर हमला भी  कियां था  पूरी घटना पास ही लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गयी थी।अपनी पिटाई से नाराज़ सौरभ ने गंगनहर में छलांग लगा दी थी पुलिस को दिए सी सी टीवी कैमरे की रिकौर्डिंग में आशीष   सौरभ पर हमला करते दिखाई दे रहा है।

सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने सौरभ सैनी के परिजनों की तहरीर के आधार पर उंसके दोस्त आशीष सैनी को हिरासत में लिया है जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।फिलहाल पुलिसआरोपी  आशीष सैनी से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने में लगी है।सिविल लाइस कोतवाली प्रभारी राजेश शाह का कहना है कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताचबकी जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369