Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूडकी सिविल लाइन कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने जमकर मनाया होली का त्यौहार, एक दूसरे पर डाला गुलाल

Spread the love

रूडकी में आज पुलिसकर्मियों ने भी होली का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया।इस मौके पर पुलिस कर्मी फिल्मी गानों पर नाचते गाते झूमते नज़र आए। पुलिस कर्मी सुबह सवेरे से ही होली की तैयारी में जुट गए थे । सिविल लाइन कोतवाली में पुलिस कर्मी एक दूसरे पर गुलाल डालते नज़र आए और संगीत पर जमकर नृत्य किया।

गौरतलब है कि होली के त्यौहार से एक दिन बाद पुलिसकर्मी होली का त्यौहार मनाते हैं जिसमे पुलिस कर्मी एक दूसरे पर रंग और गुलाल एक दूसरे पर डालते नज़र आए। पुलिस कर्मियों में होली को लेकर बेहद उत्साह दिखाई दिया। खास बात ये रही कि पुलिस की होली को देखते हुए कोई फरियादी भी कोतवाली नहीं पहुंचा।

इस दौरान एस पी देहात ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है जो आपस मे मिलजुलकर रहने का संदेश देता है।होली के त्योहार से भाईचारे का संदेश मिलता है। ऐसे त्योहारों से आपसी सौहार्द भी कायम रहता है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369