आरिफ नियाज़ी।
रुड़की ।भटनागर इंस्टिट्यूट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में लोहड़ी और मकरसंक्रांति का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया ।
इस महोत्सव में सरंक्षक डॉ संध्या भटनागर ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता हम सब देशवासियों के लिए गर्व का अनुभव कराती है ।डॉ जग मोहन भटनागर ने कहा कि सभी धर्मो और समुदाय के छात्रों ने मिलकर जो आज पर्व मनाया है वह हमारे देश की मिलीजुली संस्कृति का बोध कराती है जो सदियों से चली आ रही है । भटनागर कॉलेज इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष डॉ सौरभ भटनागर ने बताया कि इस विद्यालय में जी एन एम तथा बी एस सी नर्सिंग के कोर्स कराए जा रहे हैं । अत्यंत शुद्ध वातावरण में , विशेष रूप से ग्रामीण युवाओं के लिए यह एक वरदान है और इस शिक्षा के पश्चात उन्हें अच्छे हॉस्पिटल्स में काम के अवसर प्राप्त होंगे उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के साथ साथ अपनी संस्कृति से परिचित कराना भी इस प्रशासन कॉलेज का उद्देश्य है । इसके बाद प्रार्थना , राष्ट्रगान हुए । लोहरी के अवसर पर ढोल का आयोजन था , लोक नृत्य प्रस्तुत कर छात्र- छात्राओं ने समां बांध दिया । कॉलेज में आसपास के गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की कॉलेज के महोत्सव में लोहड़ी के महोत्सव पर रेवड़ी गजक व मूंगफली बांटी गई ।
इस महोत्सव पर डॉक्टर अभिषेक भटनागर डॉक्टर मनस्वी , डॉक्टर छवि , डॉक्टर डॉक्टर दीपक तथा नर्सिंग अध्यापक डॉ सैनी , शाहनूर , करम सिंह , सुमित सिरोही , तथा अनेक विद्यार्थी मौजूद थे।





More Stories
रुड़की के रहीमपुर में सौंदर्यकरण की आड़ में सरकारी तालाब में ‘अवैध खनन’ का खेल, जॉइंट मजिस्ट्रेट ने रुकवाया काम; जांच के आदेश।
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का बड़ा संकल्प,जब तक धामी फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, तब तक घर नहीं लौटूँगा, घर की दहलीज़ त्याग दी।