Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रश्मि चौधरी ने मेयर गौरव गोयल को घेरा,लगाए गंभीर आरोप,नगर निगम चलाने में मेयर नाकाम- रश्मि चौधरी

Spread the love

रूडकी महिला कांग्रेस की ज़िलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने नगर निगम के मेयर गौरव गोयल पर बड़ा हमला बोला है। रश्मि चौधरी ने मेयर पर आरोप लगाते हुए कहा कि गौरव गोयल मेयर का निर्दलीय चुनाव लड़े थे जिन पर शहर के लोगों ने बड़ा विश्वाश जताया था लेकिन ऐसा क्या हुआ कि छह माह बाद ही उन्हें भाजपा में शामिल होना पड़ा।

रश्मि चौधरी ने कहा कि आज नगर निगम बोर्ड में सबसे अधिक पार्षद भाजपा के हैं लेकिन आज तक भी मेयर ना तो पार्षदों में और ना ही नगर निगम के कर्मचारियों में कोई समन्वय स्थापित कर पाए हैं गौरव गौयल ठीक तरह से नगर निगम नहीं चला पा रहें हैं रूडकी शहर की जनता ने उन्हें जिस उम्मीद के साथ चुनकर नगर निगम में भेजा था उन उम्मीदों पर वो कतई खरा नहीं उतरे हैं आज नगर निगम में शहर के लोगों का कोई कार्य नहीं हो रहा है लोग मायूस होकर वापस लौट जाते हैं लेकिन मेयर को इसकी कोई परवाह नहीं है।

रश्मि चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि जिस तरह से भाजपा को चार साल में अपना सी एम बदलना पड़ा उसी तरह से मेयर भी पूरी तरह नगर निगम को चलाने में फ़ेल साबित हुए हैं। कांग्रेस नेत्री रश्मिचौधरी ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मूख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी चार साल में पूरी तरह से नाकाम साबित रहे हैं भाजपा का चाल चरित्र और इनकी कथनी और करनी में ज़मीन आसमान का फर्क है ज़ीरो टॉलरेंस की सरकार का दावा करने वाले प्रदेश में नाकाम साबित हुए हैं जनता इन्हें समझ चुकी है इस बार के चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

उन्होंने मेयर पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज उनका नगर निगम के अधिकारियो से कोई किसी तरह का तालमेल नहीं है।इस तरह से कैसे शहर का विकास होगा। रश्मि ने कहा कि नगर निगम के पार्षद का बहुत महत्त्वपूर्ण पद होता है जो अपना पूरा होमवर्क करने के बाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में पहुंचता है जिसे ग्रासरूट की पूरी जानकारी होती है लेकिन दुर्भाग्य ये है कि आज पार्षदों से भी मेयर तालमेल रखने में नाकाम सावित हुए हैं ऐसे में शहर का विकास बड़े पैमाने पर प्रभावित होगा।

उन्होंने साफ साफ कहा कि नगर निगम को चलाने में पार्षदों का बहुत बड़ा योगदान और सहयोग रहता है लेकिन मेयर इस बात को नकार रहे हैं यही वजह है कि वो नगर निगम की योजनाओं को भी ठीक तरह से संचालित नहीं कर पा रहे हैं उन्होंने कहा कि नगर निगम में हर रोज़ सैंकड़ों गरीब और बेसहारा महिलाएं अपने काम को लेकरबपहुंचती हैं लेकिन किसी का कोई काम नहीं होता इसलिए नगर निगम मेयर पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं।

वहीं इस बाबत नगर निगम के मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कांग्रेस का प्रदेश तो क्या देश से भी सूपड़ा साफ हो चुका है उन पर जो आरोप लग रहे हैं वो बेबुनियाद और औचित्तयहीन हैं।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369