आरिफ़ नियाज़ी।
विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा उत्तराखंड राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद ,देहरादून के सहयोग से ‘जलवायु परिवर्तन न्यूनीकरण और आपदा प्रतिरोधी आजीविका मॉडल’ विषय पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष, ग्रामीण प्रबंधन संकाय, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के डॉ. आर. के. गुप्ता ने जलवायु परिवर्तन के जोखिमों को कम करने के लिए जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु अनुकूल कृषि, कम कार्बन उत्सर्जन वाली कृषि पद्धतियों तथा प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित आजीविका के विभिन्न मॉडल पर चर्चा करते हुए उन्हें अपनाने पर जोर दिया l
इससे पूर्व सभी अतिथियों का फूलमाला व गुलदस्ते से स्वागत किया गया। कार्यक्रम आयोजक वी.डी.एस. के निदेशक राज बहादुर सैनी, डॉ. आर. के. गुप्ता, डॉ. करण सिंह, इंजीनियर सहदेव सिंह, डॉ. सी. एम. शुक्ला, डॉ. देवेंद्र सिंह रावत, डॉ. भावना दहिया, डॉ. विभा सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. डी. एस. पुंडीर, डॉ. सुभाष पंगारिया, स्वास्तिक शर्मा, डॉ. रोहताश कुमार आदि ने सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलन किया। इसके बाद विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव राज बहादुर सैनी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण आज जल, जंगल, जमीन, वायु सभी कुछ प्रभावित हो गया है। हम और हमारे पशुधन, जीव-जंतु सभी बीमार हो चुके हैं। अनेक आपदाओं के कारण ,आज आजीविका प्रभावित हो रही है। क्या आज हमारे आधुनिक विज्ञान में या पुरातन संस्कृति में कुछ तरीके हैं ,जिससे हम इन आपदाओं को कम कर सकें? कुछ मिटिगेशन, अडैप्टेशन प्लान बनाकर ,आपदा प्रतिरोधी आजीविका मॉडल, उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करेंगे, जिससे जलवायु परिवर्तन न्यूनीकरण पर कार्य करके नई योजनाएं बनाकर कार्य किया जा सके।
इको सुरक्षा, नोएडा के निदेशक एवं कार्यक्रम आयोजन समिति के मुख्य एडवाइजर डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि आपदाओं के क्रम , पहले धीरे-धीरे बढ़ता था, लेकिन देश की आजादी के बाद, जैसे ही हम विकासशील देश बनते जा रहे हैं, आपदाओं का क्रम जो है, वह तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले कुछ दशकों में ही देखिए ,कितनी तेजी से ,देश में आपदाएं आ रही हैं। आपदाओं से मानव जीवन, पशुधन, जीव-जंतु, पृथ्वी, जंगल सभी प्रभावित होते हैं। मुख्य रूप से हमारी आजीविका भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने फोटो-वीडियो के द्वारा विशेषज्ञों के व्याख्यान ,वीडियो के द्वारा समझाया कि आपदाओं को रोकने के लिए ,जल संरक्षण, स्वच्छ वायु संरक्षण, स्वच्छ जंगल संरक्षण, स्वच्छ धरती अर्थात पृथ्वी संरक्षण सबसे जरूरी है। तभी हम जलवायु परिवर्तन न्यूनीकरण और आपदा प्रतिरोधी आजीविका मॉडल पर कार्य करने की बात कर सकते हैं।
“हिमाद” चमोली के निदेशक एवं गढ़वाल विश्वविद्यालय के विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. दर्शन सिंह पुंडीर ने कहा कि, जलवायु परिवर्तन, अत्यधिक वर्षा, बादल फटने, भूस्खलन और अन्य चरम मौसमी घटनाओं की उत्पन्न चुनौतियां, हमारी आजीविका को पर्याप्त मात्रा में प्रभावित कर रही हैं। उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य में, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान और स्थानीय स्तर पर जोखिम आकलन और उसके द्वारा पूर्व की गई ,तैयारी की रणनीति बनाने पर, कार्य करने की आवश्यकता है। उसके बाद ही हम जलवायु परिवर्तन न्यूनीकरण और आपदा प्रतिरोधी आजीविका मॉडल की बात कर सकते हैं।
श्री सुभाष पंगरिया, निदेशक, CARD, पिथौरागढ़ ने प्राकृतिक जल स्रोतों, पारंपरिक नौलों-नालों, धारों, वन संरक्षण और वनाग्नि के मुद्दों पर चर्चा करते हुए ,मानव आजीविका के लिए इन्हें संकट बताया और कहा कि हमने कई जल स्रोतों, नदी-नालों के, पुनर्जीवन पर कार्य किया है। उत्तराखंड की राज्य जलवायु कार्य योजना में ,भी पर्वतीय क्षेत्रों के कई प्राकृतिक जल स्रोतों के, सूखने तथा उनके जल प्रवाह में कमी को आजीविका के लिए गंभीर चुनौती बताया गया है। इस संदर्भ में जलागम संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जन सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।
पतंजलि अनुसंधान संस्थान, हरिद्वार के वैज्ञानिक डॉ. भावना दहिया ने ,पहाड़ी क्षेत्र में कृषि पर ,जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, पारंपरिक फसलों के संरक्षण और मिलेट्स की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आईसीएआर के अनुसार बाजरा जैसी फसलें लगभग 350 मिमी पानी में उगाई जा सकती हैं। कोणी, झंगोरा, चौलाई, मंडुवा, भट्ट जैसे उत्पाद भी बहुत कम पानी में होते हैं, जबकि धान के लिए लगभग 1200 मिमी पानी की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता प्रतीत हो रही है। ये फसलें बहुत ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर हैं। उत्तराखंड में मंडुवा, झंगोरा और अन्य पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देना ,किसानों की जलवायु अनुकूलन क्षमता और पोषण सुरक्षा के लिए भी उपयोगी हो सकता है।
श्री स्वास्तिक शर्मा, ग्रीन फाउंडेशन, भोपाल, एमपी एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र कौर ने मैदानी एवं तराई क्षेत्रों में जल संरक्षण आधारित कृषि और कम कार्बन वाली खेती पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि ,मैदान और तराई क्षेत्रों में ,जलवायु अनुकूल कृषि अपनाने तथा कम कार्बन उत्सर्जन वाली खेती के महत्व पर वीडियो-फोटो द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया इसमें सिंचाई के पानी का बेहतर उपयोग, मिट्टी की नमी बनाए रखना, कृषि संसाधनों का उचित प्रबंधन और टिकाऊ खेती की विभिन्न पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
मौसम विभाग, आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक/रिसर्च स्कॉलर, रोहताश सिंह ने विविधीकृत आजीविका अपनाने पर जोर दिया तथा कहां कि मौसम पूर्व चेतावनी , आपदाओं के समय, आजीविका को सुरक्षित रखने, रोजगार के वैकल्पिक संसाधनों, समय पर मौसम पूर्व जानकारी चेतावनी और जानकारी उपलब्ध कराने की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मौसम सलाहकार एवं डेटा संकलन एवं प्रसारण पर विस्तार से प्रकाश डाला और किसानों को इसके प्रयोग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस परियोजना के अंतर्गत गांव-गांव मौसम जागरूकता मित्र बनाने, उन्हें सम्मानित करने की योजना के बारे में भी जानकारी दी।
डॉ. देवेंद्र सिंह रावत, विभागाध्यक्ष, प्राणिविज्ञान एवं कृषि विभाग, मायादेवी विश्वविद्यालय, देहरादून ने आपदा प्रतिरोधी आजीविका मॉडल पर फोटो-वीडियो के द्वारा समझाने की कोशिश की कि, जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न जोखिमों से निपटने और वित्तीय संसाधनों, संस्थागत सहयोग और विभिन्न विभागों के बीच ,समन्वय होने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने जलवायु अनुकूल विकास के लिए संस्थाओं और समुदायों, के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता, एवं पुरातन संस्कृति की परंपरागत जलवायु अनुकूल पद्धतियों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक रूप से , जलवायु वित्त और दीर्घकालिक विकास और बीमा अलग-अलग काम करते हैं। जोखिम हस्तांतरण के बाद बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि चक्रवात आदि के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी ,कई जगह काफी उपयोगी हो रही है। जलवायु परिवर्तन मिटिगेशन और अडैप्टेशन के लिए, कृषि क्षेत्र में ग्रीन क्लाइमेट फंड, ग्लोबल एनवायरनमेंट फैसिलिटी, विश्व बैंक, नाबार्ड ,इरेड़ा की योजनाएं भी काफी उपयोगी है। हमारे किसान इन जानकारियों का लाभ उठाकर ,जोखिम हस्तांतरण कर सकते हैं l
कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन न्यूनीकरण और आपदा प्रतिरोधी आजीविका मॉडल पर ज़िला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, अखिलेश डबराल जी ने कहा कि, नाबार्ड, वॉटरशेड डेवलपमेंट, सॉइल इम्प्रूवमेंट, वेस्ट मैनेजमेंट, टि. डी.एफ. ACABC, पॉलीहाउस योजना, माइनर इरिगेशन, AIF, पशुपालन एवं डेयरी विकास योजनाएं, FPO विकास संबंधी योजनाएं संचालित करता है , तथा आवश्यकता आधारित ,इनोवेशन व कुछ नई परियोजनाओं पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने वी.डी.एस .की सराहना की कि उन्होंने इंडोजीनियस टारगेट ग्रुप को, लक्ष्य बनाते हुए बहुत अच्छा आयोजन किया है।
इसके अलावा डॉ. करण सिंह, इंजीनियर एस. डी. सिंह, डॉ. सी. एम. शुक्ला, रमेश कुमार DSVV, श्री अश्विनी गौतम (भूमि संरक्षण अधिकारी), रुड़की, सबिया युसूफ, रिसर्च स्कॉलर , (श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी), नितिन त्यागी, निदेशक कौशल ग्रामोदय संस्थान, श्री लखवीर सिंह, निदेशक आदर्श युवा समिति, श्री ओम प्रकाश सिंह सैनी, प्रधानाचार्य ,श्री नौशाद अहमद समाजसेवी, श्री तालिब हुसैन ,सामाजिक कार्यकर्ता, श्री अमित कुमार कृषि विभाग फोनिक्स यूनिवर्सिटी,श्री पहल सिंह, ADO कृषि रुड़की ,श्री रामगोपाल, ADO कृषि, लगभग डेढ़ दर्जन SHG पदाधिकारी व क्लस्टर सखी, डेढ़ दर्जन FPO सदस्य, जागरूक किसान, पूरे प्रदेश में सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, वीडीएस टीम में शुभम कुमार,महिमा सिंह, काजल सिंह, काजल सैनी, दीपक कुमार, तनु चौहान, अनु कुमारी, रवि कुमार, अभिनव कुमार, अभिषेक सैनी आदि — 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया।




More Stories
रुड़की विधानसभा से विधायक पद के लिए सौरभ भूषण शर्मा ने ठोकी सशक्त दावेदारी* *जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह एवं संगठन महामंत्री के कार्यालय पहुँचकर सौंपा अपना आवेदन पत्र।
मंगलौर नगर पालिका बोर्ड बैठक में कस्बे की साफ-सफाई पर रहा सभासदों का जोर, पालिका के पुराने भवन के पुनर्निर्माण समेत सभी प्रस्तावों को मिली मंजूरी।
सुराज सेवा दल में शामिल हुए अधिवक्ता संजीव वर्मा,नगर निगम में हुआ भव्य कार्यक्रम, महानगर अध्यक्ष की मिली ज़िम्मेदारी।