आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की।सुराज सेवा दल का कुनबा लगातार बढ़ रहा हैं आज संविधान दिवस के अवसर पर शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव वर्मा भी सुराज सेवा दल में शामिल हो गए रूड़की नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता संजीव वर्मा ने सुराज सेवा दल की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने उन्हें रुड़की महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं । वहीं कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि संगठन की शक्ति से बढ़कर कुछ नहीं है। संगठन पैसे के बल पर नहीं, बल्कि भावनाओं और आपसी विश्वास के आधार पर चलते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में गरीब और आम लोगों के लिए अवसर लगातार कम होते जा रहे हैं। सरकारी नौकरियां पैसे वालों तक सीमित होती जा रही हैं और पैसे लेकर नौकरियां बेचने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना पैसे दिए काम करवाना मुश्किल हो गया है।
रमेश जोशी ने जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के विधायक हेलीकॉप्टर में घूम रहे हैं, जबकि जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष को एक ही थाली के दो पहलू बताते हुए आरोप लगाया कि दोनों आपसी मिलीभगत से काम कर रहे हैं। उन्होंने आगामी चुनाव में जनता से अपने बीच के किसी मजबूत और संघर्षशील व्यक्ति को समर्थन देने की अपील की, जो उनकी आवाज सड़क से सदन तक उठा सके।नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजीव वर्मा ने कहा कि सुराज सेवा दल लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करता आया है। संगठन ने सत्ता और विपक्ष की राजनीति से अलग रहकर आम लोगों की आवाज उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा शोषित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे हैं। अब संगठन से जुड़कर इस लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।इस अवसर पर इंतजार प्रधान पीरपुरा , कुलदीप वर्मा, नितिन कटारिया, शमशाद प्रधान,राव आफताब, नौशाद प्रधान शिकारपुर , खलील प्रधान नगला इमरती आलम, जावेद, हाकम, भगत सिंह और बिजेंद्र कुमार, सहित कई लोग मौजूद रहे।




More Stories
मंगलौर नगर पालिका बोर्ड बैठक में कस्बे की साफ-सफाई पर रहा सभासदों का जोर, पालिका के पुराने भवन के पुनर्निर्माण समेत सभी प्रस्तावों को मिली मंजूरी।
धर्मभूमि कुरुक्षेत्र से ‘सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा’ का भव्य आगाज, राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने ब्रह्म घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान।
नारसन पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।