Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन में वृहद कृषि ऋण मेला आयोजित, 15 किसानों को मिला एक-एक लाख रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।
​नारसन। सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में नारसन सहकारी समिति परिसर में वृहद कृषि ऋण मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर ऋण सुविधाओं का लाभ उठाया।​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी बिजेंद्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड पहली बार इतना अधिक मजबूत और सशक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया है।​चेयरमैन चौधरी बिजेंद्र ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ सहकारी समितियों के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण ऋण योजना के तहत किसानों को 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऋण प्रक्रिया की औपचारिकताओं को बेहद सरल और कम रखा गया है, जिससे किसानों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली है। इसी का परिणाम है कि किसानों में इस योजना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।​ऋण मेले के दौरान नारसन सहकारी समिति के 15 किसानों को 1-1 लाख रुपये का ब्याज-मुक्त कृषि ऋण वितरित किया गया। ऋण प्राप्त करने वाले किसानों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कम औपचारिकताओं में बिना ब्याज के राशि मिलने से उन्हें खेती-किसानी की लागत प्रबंधन और फसल सुधार में सीधा संबल मिलेगा।वहीं
​इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष सुशील राठी ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सरकार और बैंक का स्पष्ट प्रयास है कि लघु एवं सीमांत (छोटे-छोटे) किसानों तक भी ऋण योजनाओं का लाभ सहजता से पहुंचे, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।​कार्यक्रम के दौरान नारसन सहकारी समिति के प्रबंध निदेशक अभिषेक चौधरी, समिति के संचालक परितोष, डायरेक्टर रणदीप सिंह एवं प्रभात कुमार, मंगलौर पश्चिम सहकारी समिति के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, मंगलौर पूर्वी सहकारी समिति के अध्यक्ष अवनीश कुमार, नारसन समिति के आंकिक अमित कुमार व ओम कुमार, तथा भाजपा नेता योगेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369