Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में वक्फ बोर्ड की बेशकीमती संपत्तियों पर संकट, मामूली किराया भी नहीं चुका रहे दुकानदार, अब कार्रवाई की तैयारी।

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।
​रुड़की शहर के पॉश इलाके स्थित बादशाह होटल के समीप वक्फ बोर्ड की करोड़ों रुपये की बेशकीमती संपत्तियां स्थित हैं। इन संपत्तियों में मुसाफिरखाने से लेकर कई बड़े होटल और व्यावसायिक दुकानें शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि इन संपत्तियों को बेहद मामूली दरों पर किराये पर दिए जाने के बावजूद, वक्फ कमेटी को लंबे समय से इनका किराया प्राप्त नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार, इन दुकानों और होटलों का किराया अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय (यूपी वक्फ बोर्ड द्वारा) निर्धारित किया गया था, जो आज के बाजार भाव के मुकाबले ना के बराबर है। विडंबना यह है कि दुकानदार इस नाममात्र के मासिक किराये का भुगतान करने में भी आनाकानी कर रहे हैं। वक्फ कमेटी के जिम्मेदार पदाधिकारियों के बार-बार कहने के बावजूद किरायेदार इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे कमेटी खुद को बेबस महसूस कर रही है।
​हालांकि मामले को लेकर रहमानिया वक्फ कमेटी के चेयरमैन हाजी मुस्तकीम ने बताया कि दुकानदारों से कई बार बकाया किराया जमा करने की अपील की गई, लेकिन वे टालमटोल कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रशासनिक पहल के तहत फिलहाल मुसाफिरखाने को खाली करा लिया गया है और अब बकाया किराया वसूली के लिए सख्त रुख अपनाया जा रहा है।
कमेटी ने किराया ना मिलने की पूरी रिपोर्ट उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के उच्चाधिकारियों को भेज दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने इस पर संज्ञान लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बोर्ड के अधिकारी रुड़की पहुंचकर संपत्तियों का निरीक्षण करेंगे और बकायेदार दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाएंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369