Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की ब्लॉक में पशु चिकित्सक का सराहनीय कार्य, झोलाछाप की दवा से गंभीर हुए बकरे की डेढ़ घंटे के ऑपरेशन के बाद बचाई जान।

Spread the love

आरिफ नियाजी।
​रूड़की। क्षेत्र के पशु चिकित्सक डॉक्टर रोहित सिंह ने सूझबूझ और कुशल चिकित्सा से एक बकरे को नया जीवन दिया है। समय पर किए गए जटिल ऑपरेशन के चलते बकरे की जान बच सकी, जिससे पशुपालक किसान के चेहरे पर एक बार फिर खुशी लौट आई।
प्राप्त ​जानकारी के अनुसार, ढंडेरा निवासी एक किसान के बकरे की पित्त की थैली में पथरी भर जाने के कारण उसका पेशाब आना बंद हो गया था। बकरे की तकलीफ देख किसान घबरा गया और आनन-फानन में उसे कस्बे के ही एक झोलाछाप चिकित्सक के पास ले गया।
​बताया जा रहा है कि झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दी गई दवा बकरे को रास नहीं आई और बकरे की हालत और बिगड़ गई। दवा के असर से बकरे की पित्त की थैली फट गई, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई और जान पर बन आई।​बकरे की गंभीर होती स्थिति को देखते हुए स्थानीय कुछ युवक तुरंत उसे लेकर रूड़की ब्लॉक स्थित पशु चिकित्सक डॉक्टर रोहित सिंह के पास पहुंचे। डॉक्टर रोहित ने बकरे की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया और मामले की गंभीरता को समझते हुए बिना देर किए ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
​​डॉक्टर रोहित सिंह और उनकी टीम ने लगभग डेढ़ घंटे तक कड़ी मेहनत और सावधानी के साथ बकरे का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन सफल रहने के बाद बकरे की स्थिति में सुधार आया और उसकी जान बच गई।​जब किसान ने अपने बकरे को सुरक्षित और स्वस्थ अवस्था में देखा, तो उसकी चिंता दूर हुई और चेहरे पर राहत व खुशी की मुस्कान लौट आई।
​इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि पशुओं के बीमार होने पर किसी अनधिकृत या झोलाछाप व्यक्ति से इलाज कराने के बजाय योग्य और पंजीकृत पशु चिकित्सक से ही संपर्क करना चाहिए। समय पर सही उपचार मिलने से पशुओं की कीमती जान बचाई जा सकती है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369