आरिफ नियाज़ी।
रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में अधिवक्ता और उनके चाचा पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने अधिवक्ता इसराइल की गाड़ी रोककर उनके साथ जमकर मारपीट की और देसी कट्टे से फायरिंग उन पर फायरिंग कर डाली किसी तरह अधिवक्ता नें भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई । मौक़े पर चीख पुकार की आवाज़ सुनकर मौक़े पर भारी भीड़ जमा हो गई इसी बीच बचाव में पहुंचे उनके चाचा आजाद के सर पर भी दबंगो नें फावड़े से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद मौक़े पर अफरातफरी मच गई आनन फ़ानन में परिजन घायल आज़ाद क़ो लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचे जहाँ उनका उपचार जारी है घायल के सर में कई टांके आए हैं। दोनों घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर एक दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल जलालपुर गांव निवासी अधिवक्ता इसराइल के मुताबिक आज शाम करीब साढ़े छह बजे उनके चाचा का फोन आया। उन्होंने बताया कि वह इसराइल के पिता और बच्चे को अपनी गाडी से भंगेड़ी मेले में ले जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने रास्ते में रोक़ लिया जहाँ बिना किसी बात के उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दीं ।जिसके बाद उन्होंने 112 पर सूचना दी और किसी तरह बच बचाकर कोतवाली तक जा पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को रात साढ़े नौ बजे पुनः कोतवाली बुलाया था।
अधिवक्ता इसराइल का आरोप है कि थाने से लौटते समय यासीन के बेटे आरिफ, नूर आलम और जहीद सहित कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उमेर देसी कट्टा लेकर पहुंचा और फायरिंग की। शोर सुनकर चाचा आजाद बचाने आए तो उनके सिर पर फावड़े से हमला कर दिया गया।

पीड़ित ने इखलाक पुत्र आकिल, उमेर, इकबाल, नूर आलम, मीर आलम, आरिफ, आकिल, जाहिद, यासीन, जाकिर, हसनैन और साकिब सहित 12 लोगों पर रंजिश रखने और हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने मारपीट के दौरान पांच हजार रुपये निकालने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
इसराइल ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।वहीं पूरा मामला ज़मीनी विवाद भी बताया जा रहा हैl





More Stories
रुड़की में फिर बेनकाब हुआ देह व्यापार का गोरखधंधा, पुलिस ने होटल पर मारा छापा, होमगार्ड समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार।
रुड़की वार्ड 27 में पार्षद श्रीमती विभा सैनी के प्रयासों से लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर,बड़ी संख्या में पहुंचे लोग।
भगवानपुर में भाजपा नेता नीटू कुमार मंडावर की मजबूत दावेदारी, बोले- मौका मिला तो पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव।