आरिफ नियाज़ी।
रुड़की में छट पूजा पर लोगों में भारी उत्साह नज़र आया lपूर्वांचल एकता समिति की ओर से आयोजित चार दिवसीय छठ महापर्व आज उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ ही विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। इस पावन अवसर पर रुड़की के गंगनहर किनारे स्थित श्री लक्ष्मी नारायण घाट और अन्य घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
सुबह सवेरे से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। व्रतियों और श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना की और गंगनहर के पवित्र जल में खड़े होकर उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। सभी ने भगवान भास्कर और छठी मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की।
अर्घ्य देने के उपरांत सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिया और घाट पर ही प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान “छठी मैया की जय” के जयकारों से पूरा गंगनहर तट गूंज उठा, जिससे संपूर्ण वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस प्रकार तीन दिनों के कठिन उपवास और अनुष्ठान के बाद यह लोक आस्था का महापर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ.
*बाईट अरविन्द कुमार अध्यक्ष सिंह पूर्वाचल एकता समिति रूड़की*





More Stories
रुड़की में फिर बेनकाब हुआ देह व्यापार का गोरखधंधा, पुलिस ने होटल पर मारा छापा, होमगार्ड समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार।
रुड़की वार्ड 27 में पार्षद श्रीमती विभा सैनी के प्रयासों से लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर,बड़ी संख्या में पहुंचे लोग।
रूड़की के जलालपुर गांव में मामूली कहासूनी क़ो लेकर अधिवक्ता और उनके चाचा पर जानलेवा हमला,फायरिंग का भी आरोप,एक ही परिवार के एक दर्जन लोगों के खिलाफ अधिवक्ता नें दीं तहरीर।