आरिफ़ नियाज़ी।
नगर पंचायत लंढोरा में आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक भव्य दिव्यांग एवं जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाया। इस शिविर में समाज कल्याण, खाद्य पूर्ति, होम्योपैथिक, कृषि, पशु विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा वृद्ध एवं विधवा पेंशन से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर का शुभारंभ करते हुए नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. नसीम ने कहा कि लंढोरा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम आदमी तक पहुँच सके। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता से किए गए वादों को लगातार पूरा किया जा रहा है और लंढोरा नगर पंचायत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा की नगर पंचायत का मुख्य प्रयास कस्बे को ‘क्लीन, ग्रीन और मॉडल कस्बा’ बनाना है।
डॉ. नसीम ने बताया कि पहले कस्बे के दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और राशन कार्ड के लिए भी लोगों को रुड़की के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब इस प्रकार के आयोजनों से जनता को एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है।इस अवसर पर नगर पंचायत लंढोरा के कई गणमान्य सभासद एवं प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्रीमती महिमा चौधरी w/o अनिल मौर्य,मो० फरहान
राजेश वालिया,समीर आलम,मुजाम्मिल अली,
श्रीमती महनाज बानो w/o मो० असलम,
श्रीमती नीलम राज w/o चौ० रघुराज सिंह,
कु० मुस्कान D/o मो० रब्बान,
अजीत सिंह श्रीमती सीमा देवी w/o मनोज नायक,सन्दीप अग्रवाल
सुशील भटनागर,अमित सिंह मौजूद रहे शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने नगर पंचायत के इस कदम की सराहना की।





More Stories
बुग्गावाला के घाड़ क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव, फसलें तबाह, किसानों के आंसू देख भड़के राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, वन विभाग को लगाई कड़ी फटकार
रूड़की नगर निगम में आगामी 14 नवम्बर क़ो अंजुमन इरतकाय अदब द्वारा ऑल इण्डिया मुशायरा और कवि सम्मेलन का होगा आयोजन,प्रमुख हस्तीयां करेंगी शिरकत।
रूडकी गुलाबनगर में मस्जिद के सामने युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, वीडियो वायरल करने की आशंका पर हुआ बवाल।