Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की दिल्ली रोड स्थित गोदावरी होटल के पास डॉ. भक्ति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, मुनासिब फीस पर मिलेगा बेहतर उपचार।

Spread the love

*आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। दिल्ली रोड स्थित गोदावरी होटल के पास डॉ. भक्ति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। इस होटल में मरीज़ों को कम फीस पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगीlउद्घाटन समारोह में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि ए सी एम ओ डॉ अनिल वर्मा और डॉ अशोक कुमार तोमर का अस्पताल संचालकों ने बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और मुख्य अतिथि ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली गई।
अस्पताल के डॉक्टर द्वारा कार्यक्रम के दौरान मरीजों को कम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ता ने कहा कि अस्पताल खोलना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मरीजों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उचित फीस पर इलाज उपलब्ध कराना भी जरूरी है। डॉक्टर का कर्तव्य मरीजों की परेशानी को समझना और उन्हें बेहतर उपचार देने का प्रयास करना है।
अस्पताल की संचालक डॉ. भक्ति तलवार स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सामान्य चिकित्सा, स्त्री रोग और सर्जरी से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि वह स्वयं ऑपरेशन करेंगी। अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, ऑपरेशन थिएटर, डिजिटल एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड, 24 घंटे इमरजेंसी और फार्मेसी जैसी सुविधाएं सूचीबद्ध है कार्यक्रम में वक्ता ने कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सा खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। कहीं डॉक्टर की फीस 100 रुपये है, तो कहीं 500 रुपये तक पहुंच जाती है। ऐसे में गरीब परिवारों के लिए उपचार कराना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया कि जरूरतमंद मरीजों को कम खर्च में बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जाए।
डॉ. भक्ति ने कहा कि जीवन में चुनौतियां आती रहती हैं और उनका सामना करके ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। अस्पताल शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को विभिन्न चिकित्सा सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369