आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रुड़की द्वारा राजकीय सिविल अस्पताल, रुड़की में पोलियो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पोलियो से बचाव, टीकाकरण के महत्व तथा पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरविंद मिश्रा, पोलियो प्रभारी डॉ. गुप्ता, शोभा भटनागर एवं शहनाज़ ने भाग लिया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अलका मित्तल, सचिव रोटेरियन पी.सी. सैनी, अध्यक्ष निर्वाचित रोटेरियन वी.के. जैन, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन रीना नैथानी, वंदना मोहन, निधि शांडिल्य, प्रेम सरीन, रोटेरियन सचिन, पूजा गुप्ता, पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन एवं पीपी वी.के. शर्मा उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब रुड़की ने पोलियो उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए टीकाकरण और जन-जागरूकता के महत्व पर जोर दिया।





More Stories
बॉलीवूड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के रूड़की आगमन पर उमड़ी फैंस की भारी भीड़, ‘डी डी ज्वेलर्स’ के भव्य शोरूम का हुआ उद्घाटन।
झबरेड़ा में पहुँची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’,हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर बोला बड़ा हमला, उमड़ी भारी भीड़।
रूड़की के बी एस एम डिग्री कॉलिज को भी मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, कॉलेज प्रबंधन समेत अफ़ज़ल मंगलौरी नें भी सी एम और शिक्षा मंत्री का जताया आभार।