Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर में 33 के वी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 6 साल के मासूम की मौत,परिवार में कोहराम, ऊर्जा निगम बना लापरवाह

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।
रूड़की के भगवानपुर में ऊर्जा निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां 33 के वी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक 6 साल के मासूम की झुलसने से मौत हो गयी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने मासूम का पोस्टमार्टम कराया है वहीं ऊर्जा निगम के खिलाफ मासूम के परिजनों में भारी रोष वयाप्त है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक भगवानपुर निवासी ज़ीशान पुत्र सुलेमान अन्य बच्चों के साथ अपने घर की छत पर खेल रहा था इसी दौरान उसे 33 के वी की हाईटेंशन लाइन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया आनन फानन में परिजन उसे पास के अस्पताल में ले गए जहां उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गयी और मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम पर भेजा है आज शाम जैसे ही मासूम का शव पोस्टमार्टम से भगवानपुर उसके आवास पर पहुंचा तो कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस भी जांच में जुटी है वहीं ऊर्जा निगम के जेई से लेकर बड़े अधिकारी तक इस मामले से बेखबर बने हुए है। जे ई प्रीतम सिंह का कहना है कि उन्होंने हाल ही में चार्ज लिया है वह क्या कर सकते है। गौरतलब है कि भगवानपुर में अब से पहले भी हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गयी थी लेकिन विभाग उस घटना से भी कोई सबक नहीं ले रहा है अब देखना यह है कि म्रतक के परिवार की ऊर्जा निगम किस तरह से क्या मदद कर पाता है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369