Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की सिविल हॉस्पिटल के पास सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर जोरदार हंगामा, नगर निगम टीम और पुलिस को करना पड़ा भारी विरोध का सामना।

Spread the love

आरिफ नियाजी

रूड़की में सिविल हॉस्पिटल के पास स्थित करोड़ों की बेशकीमती सरकारी भूमि पर कब्जा लेने पहुँची नगर निगम की टीम को कुछ लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।
दरअसल रुड़की के सिविल हॉस्पिटल के पास स्थित यह भूमि बेहद बेशकीमती है, जिस पर कब्जे की कार्रवाई के लिए नगर निगम की टीम जेसीबी और भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँची थी।जैसे ही निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की,कुछ लोग और उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
​ बढ़ते हंगामे को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों को शांत किया।
​ प्रशासन द्वारा इस बेशकीमती भूमि और पूरे घटनाक्रम को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं इस बाबत नगर निगम के नगर आयुक्त गोपाल सिंह बिनवाल ने कहा कि कुछ भू माफिया बेशकीमती भूमि पर कब्जा करना चाहते है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा अगर ये लोग नहीं माने तो इन पर केस दर्ज कराए जायेंगे l

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369