आरिफ नियाजी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा ,
निगम की टीम द्वारा बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। कड़े रुख और प्रशासनिक सख्ती के बावजूद बिजली चोरी के मामलों पर पूरी तरह विराम नहीं लग पा रहा है। इसी क्रम में आज कोटा खेड़ा और आसफनगर में बिजली चोरी रोकने के लिए अधिकारी सड़क पर उतरे इन अधिकारियों में रामनगर एस डी ओ पंकज गौतम, एस डी ओ रामकुमार कौशिक, एस डी ओ अश्वनी कुमार, जे ई योगेन्द्र रावत, और प्रशांत सैनी आदि
ने क्षेत्र के कोटा खेड़ा और आसफनगर गांवों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की।
इस कार्रवाई के दौरान टीम ने कटिया डालकर और मीटरों में हेराफेरी कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे 12 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। विभाग द्वारा सभी चिन्हित बिजली चोरों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।दरअसल आज इस अचानक छापेमारी से तीनों गांवों में दिनभर अफरा-तफरी और हड़कंप की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों के बीच बिजली विभाग की इस सख्त कार्रवाई की ही चर्चा होती रही। एसडीओ पंकज गौतम ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी बिना किसी रियायत के जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना भुगतना पड़ेगा।इस मौके पर
ए डीओ अनीता सैनी,
जे ई शीमाऐला और मसरूर आलम मौजूद रहे।





More Stories
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
भगवानपुर में ट्रेन डिब्बों के पुर्जे बनाने वाली नई इंडस्ट्री का हुआ भव्य शुभारंभ, स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोज़गार के नए अवसर।