Jan Mudde

No.1 news portal of India

यूपी सिंचाई विभाग का बड़ा एक्शन, पथरी रो नदी में अवैध खनन और भू-माफियाओं के कब्जे का भंडाफोड़, पुलिस को दी तहरीर।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।
​रूड़की। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग (एनडीजीसी) अपनी बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को लेकर बेहद सख्त रुख अपना रहा है। विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस के साथ सहदेवपुर के पास स्थित पथरी रो नदी क्षेत्र में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध खनन और भू-माफियाओं के दुस्साहस का पर्दाफाश किया है।दरअसल
​एनडीजीसी के अधिशासी अभियंता इंजीनियर विकास त्यागी के नेतृत्व में जब विभागीय टीम पुलिस के साथ सहदेवपुर से आगे पथरी रो नदी पहुंची, तो वहां का मंजर देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। नदी के दायरे में जेसीबी मशीनें लगाकर धड़ल्ले से अवैध खनन का काला कारोबार चलाया गया था। भू-माफियाओं ने ना केवल नदी का सीना छलनी किया, बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचाया।
​​जांच के दौरान पाया गया कि विभाग द्वारा पूर्व में कराया गया पूरा वृक्षारोपण गायब था—भू-माफियाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए गए सभी पेड़-पौधों को उखाड़ फेंका था। इतना ही नहीं, स्थानीय किसानों को आवंटित पट्टों की भूमि पर भी अवैध रूप से कब्जा करने और दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा था। वही
​छापेमारी के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय किसान और ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विभागीय कार्रवाई का समर्थन करते हुए अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। मामले की संवेदनशीलता और नुकसान की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तुरंत सख्त रुख अपनाया और दोषी भू-माफियाओं के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में नामजद/अज्ञात तहरीर सौंप दी है।, रूड़की एनडीजीसी अधिशासी अभियंता इंजीनियर विकास त्यागी ने बताया कि उन्हें सिंचाई विभाग की बेशकीमती भूमि पर अवैध खनन और कब्जे की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मौके पर जेसीबी का प्रयोग और वृक्षारोपण को नष्ट करने की पुष्टि हुई है। अब सरकारी भूमि पर आंख उठाने वाले किसी भी भू-माफिया को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
गौरतलब है कि ​सिंचाई विभाग और पुलिस प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खनन माफियाओं में दिनभर हड़कंप मच गया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर गैंगस्टर और बेदखली जैसी कड़ी धाराएं लगाई जाएंगी।इस मौके पर विभाग के सहायक अभियंता भारत भूषण, अर्जुन सिंह चौधरी, जे ई राजेंद्र सिंह, हरीश प्रसाद, अतुल कुमार, के के सैनी, पंकज मौर्य, कपिल गोस्वामी, और अमीन राजन भाजपा नेता आदित्य राज सैनी समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369