आरिफ़ नियाज़ी।
कृषि मंडी मंगलौर में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं किसान पुत्र सुशील त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न उपयोगी किटों का वितरण किया।
सुशील त्यागी ने कहा कि श्रमिक हमारे प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम और मेहनत से प्रदेश के निर्माण एवं विकास को नई गति मिलती है। श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए भाजपा सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शपुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने श्रमिकों और गरीब वर्ग के हित में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। श्रमिकों को किट वितरण इसी जनकल्याणकारी सोच का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
श्री त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। श्रमिकों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब परिवारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सरकार उत्तराखंड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की सरल, संवेदनशील और जनहितकारी कार्यशैली के कारण प्रदेश में जनकल्याण की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का काम तेजी से हो रहा है। भाजपा सरकार श्रमिकों के सम्मान और उनके परिवारों के बेहतर भविष्य के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर त्यागी ने श्रमिकों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा पात्र श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में मौजूद रहे.





More Stories
कैंसर बीमारी का इलाज भारत मे आज भी आम आदमी की पहुंच से बाहर है।
यूपीसीएल का बड़ा एक्शन, झबरेड़ा, धनौरी और रामनगर की संयुक्त टीम ने चार गांवों में मारा छापा, 22 बिजली चोर रंगे हाथों पकड़े गए।
रुड़की में अल-सद्दीक चिकन पैराडाइज की दूसरी ब्रांच का भव्य शुभारंभ, यशपाल राणा रहे मुख्य अतिथि।