Jan Mudde

No.1 news portal of India

ब्राह्मण समाज रुड़की द्वारा समाज के उत्थान में अमूल्य योगदान देने वाली स्वर्गवासी विभूतियों के परिजनों को किया सम्मानित।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​ब्राह्मण समाज रुड़की द्वारा समाज सेवा की अपनी गरिमामयी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और निर्धनों के कल्याण के लिए समर्पित रहे पाँच परिवारों के बुजुर्गों के अतुलनीय योगदान को नमन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने मरणोपरांत इन सभी महान विभूतियों के घर-परिवार में जाकर उनके परिजनों को सम्मानित किया और समाज के प्रति उनकी निष्ठा को याद किया।
​इस विशेष अभियान के तहत निम्नलिखित दिवंगत विभूतियों के परिजनों को सम्मानित किया गया:
1.​स्वर्गीय पंडित बृज भूषण शर्मा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ पदाधिकारी के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित किया।
2.​स्वर्गीय पंडित सुंदर लाल शर्मा: रुड़की के अत्यंत विद्वान एवं प्रतिष्ठित पुरोहितों में आपकी गणना होती थी, जिन्होंने सनातन संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं का सदैव संवर्धन किया।
3.​स्वर्गीय पंडित मानवेंद्र शर्मा: एक वरिष्ठ पत्रकार के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सबसे ईमानदार, निडर और निष्पक्ष छवि वाले पत्रकारों में आपकी गिनती होती थी।
4.​स्वर्गीय पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा: भारतीय ब्राह्मण समाज के नगर महामंत्री रहते हुए उन्होंने समाज के उत्थान, एक जुटता और जन-कल्याण के अनेक ऐतिहासिक कार्य किए।
5. स्वर्गीय पंडित जय गोपाल शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य गवर्नमेंट इंटर कॉलेज रुड़की इनके द्वारा संस्कृत भाषा में अभिमन्यु चरित्रम पुस्तक भी प्रकाशित की गई थी
​इस अवसर पर सौरव भूषण शर्मा (प्रदेश संयोजक, व्यावसायिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड) ने अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि, “जो समाज अपने पूर्वजों के त्याग, तपस्या और महान आदर्शों को याद रखता है, वही समाज संगठित होकर प्रगति की ऊँचाइयों को छूता है। हमारे इन आदरणीय बुजुर्गों ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी शिक्षा, समाज-सेवा और धर्म-रक्षा का जो दीप प्रज्वलित किया था, वह आज भी पूरे समाज का मार्गदर्शन कर रहा है। पंडित बृज भूषण शर्मा जी की राष्ट्रभक्ति, पंडित सुंदर लाल शर्मा जी की विद्वता, पंडित मानवेंद्र शर्मा जी की ईमानदारी और पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा जी का समाज-समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ब्राह्मण समाज रुड़की की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, जिससे हमारी भावी पीढ़ी को अपने संस्कारों और सामाजिक उत्तरदायित्वों का अहसास होगा।”
​देवेंद्र शर्मा (नगर अध्यक्ष, जनपदीय ब्राह्मण सभा) ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए जीवन खपा देने वाले महापुरुषों के परिवारों को सम्मानित करना पूरे समाज के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का विषय है।
​आदित्य शर्मा (युवा अध्यक्ष, जनपदीय ब्राह्मण सभा) ने युवाओं को इन विभूतियों के जीवन मूल्यों और सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति सदैव समाज हित के कार्यों में आगे रहेगी।
​इस दौरान ब्राह्मण समाज रुड़की के अनेक गणमान्य व्यक्ति, प्रबुद्ध नागरिक और सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
​

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369