Jan Mudde

No.1 news portal of India

नगला इमरती की बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी

रुड़की ​सरकारी भूमि पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और भू-माफियाओं के हौसलों के खिलाफ सुराज सेवा दल ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए।​प्रदर्शन के दौरान सुराज सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी ने प्रशासन और भू-माफियाओं की सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि नगला इमरती गांव हाइवे के पास करोड़ों की बेशकीमती सरकारी ज़मीन पर भू-माफियाओं की नज़र टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि खुलेआम हो रहे इन अवैध कब्जों की जानकारी होने के बावजूद स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी ठोस और प्रभावी कार्रवाई करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं।​रमेश जोशी ने प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इन करोड़ों की बेशकीमती सरकारी संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त नहीं कराया गया, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सुराज सेवा दल पूरे जिले में बड़ा जनांदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
​ ज्ञापन देने वाले सुराज सेवा दल के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र शेट के माध्यम से एक भी ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें शहर में चिह्नित सरकारी एवं नजूल भूमियों का तत्काल पैमाइश कराई जाए।
​अवैध निर्माण ध्वस्त हों, सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध कब्जों और निर्माणों पर बिना देरी बुलडोजर चलाकर उन्हें मुक्त कराया जाए,
​सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त और फर्जीवाड़े में शामिल भू-माफियाओं पर सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज हो।​प्रदर्शन में सुराज सेवा दल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र के ग्राम प्रधान और प्रधान पति उपस्थित रहे। जिनमें नितिन कटारिया,
नौशाद प्रधान, इंतजार प्रधान,खलील प्रधान,अलीम प्रधान, अध्यक्ष फिरोज गौर,सुहेल मीडिया प्रभारी सुशील कटारिया,गुर्जर,वकील शिकारपुर , नदीम पीरपुरा,सैफ गौर और अनेक सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369