Jan Mudde

No.1 news portal of India

धनौरी क्षेत्र के अन्नेकी राजपुर, और बढ़ेडी राजपुतान में बिजली चोरी पर विजिलेंस की बड़ी कार्यवाई,31 बिजली चोर पकड़े।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
ऊर्जा निगम और विजिलेंस की बिजली चोरी पर कार्रवाई लगातार जारी है। आज दोनों सयुंक्त टीमों को धनोरी क्षेत्र के अन्नेकी, राजपुर, और बढ़ेडी राजपुतान में बिजली चोरी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीनों गांव से तीस से अधिक मामले सामने आए हैं। हालांकि विजिलेंस और ऊर्जा निगम की टीम की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में दिनभर हड़कंप मचा रहा ग्रामीण विजिलेंस को देख अपने चोरी के केबल और कटिया आनन फानन में उतारते नज़र आएं। इस बाबत एस डी ओ धनौरी अश्वनी कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं से लगातार बिजली चोरी ना करने की अपील की गई है लेकिन उसके बावजूद भी उपभोक्ता बड़ी संख्या में बिजली चोरी करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं अब ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माने और केस दर्ज भी किया जाएगा । इस मौके पर एस डी ओ पंकज गौतम, एस डी ओ मोहम्मद उस्मान, ए ई विजिलेंस धनंजय सिंह, विकास कुमार, अजय सेमवाल, इंस्पेक्टर सरिता शाह, मारुत शाह, एस आई संजीव त्यागी, जे ई प्रशांत सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369