Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की विकासखंड सभागार में आयोजित हुआ चार साल बेमिसाल कार्यक्रम,क्षेत्र पंचायत सदस्यों का बढ़ा सम्मान, धामी सरकार की हुई जमकर तारीफ।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के ब्लॉक सभागार में आज क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से 4 चार बेमिसाल कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख कु. लुबना राव ने करते हुए कहा कि प्रदेश की धामी सरकार गांव गांव के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत है आज ब्लॉक में चार साल पूरे होने पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया है उन्होंने अपने अपने क्षेत्र का विकास करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी आगे भी इसी तरह विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। लुबना राव ने कहा कि विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है धामी सरकार भी विकास को लेकर बेहद संजीदा है रुड़की ब्लॉक ने हर गांव में विकास कराया है।कार्यक्रम में वरिष्ठ उप प्रमुख के प्रतिनिधि संदीप कुमार, कनिष्ठ उप प्रमुख दिलीप कुमार, श्रीमती सुमन कुटियाल दत्ताल तथा खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल दत्ताल रुड़की सहित अन्य अतिथियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू ढंडेढ़ी ख्वाजगीपुर द्वारा किया गया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत के सदस्यों का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कुटियाल दत्ताल ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कार्यक्रम की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख के पिता राव ईनाम एवं एम. कैफ की ओर से भी विशेष सहयोग प्रदान किया गया।कार्यक्रम में नूर अली, वसीम अकरम, सलमान, इमरान, एम. मुदस्सिर, आकिब, मासूम, शहनवाज, इमरान, नदीम अहमद, हिमांशु, अंकुल, प्रीतम सिंह, दीपक सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं बीडीसी गण मौजूद रहे। इसके अलावा सूरया, सविता, शहनाज, गुलिस्ता, शबाना, खुर्शीदा, रिहाना, अफसर जहां, ज्योति, वत्सला सिंह, धारा, सीमा, गीतू रानी प्रियंका, अनुराधा, सलोनी एवं पूजा रानी समेत बीडीसी प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369