आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के लंढौरा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जहाँ तेज़ रफ़्तार एक कार ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें सवार दो युवकों समेत एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हुए है घायलों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल है । घटना के बाद मौके पर चीख पुकार की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए और सड़क पर लंबा जाम लग गया।सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची लंढौरा पुलिस ने सभी घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया है जहां से चार बच्चों समेत एक महिला को हायर सैंटर रैफर किया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस ने ई रिक्शा और कार को कब्जे में लिया है फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
दरअसल ये सभी लोग शाम के समय ई रिक्शा में सवार होकर लड़की की शादी तय करने के लिए जा रहे थे।ढडेरा मिलापनगर निवासी तीस वर्षीय अरशद पुत्र रईस, दिलशाद पुत्र अय्यूब, आठ वर्षीय मोहम्मद उमर पुत्र दिलशाद, की इस हादसे में मौत हो गई जबकि सुमैया पत्नी इसरार निवासी लक्सर, नाजमा पत्नी अरशद 26 वर्ष, नईमा उर्फ सोनी पत्नी शमशीद, अनस पुत्र इसरार चार वर्ष, घायल हुए हैं जिनका उपचार सिविल हॉस्पिटल मे चल रहा है जबकि खतीजा पत्नी दिलशाद, रिहाना पत्नी शोयब, उमायरा पुत्री शोयब एक वर्ष, इनायत पुत्री इसरार 6वर्ष, आयत पुत्री इरशाद आठ वर्ष, अरहम पुत्र अरशद चार वर्ष गंभीर रूप से घायल हैं जिनका उपचार रुड़की के निजी हॉस्पिटल मे चल रहा है। बताया जा रहा है सभी लोग लड़की कि शादी तय करने के लिए लक्सर की ओर जा रहे थे।





More Stories
माधोपुर में 12 सितंबर को हुए विवाद का मामला एक बार फिर चर्चा में, पुलिस अधिकारियों से की पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
चौधरी राजेंद्र सिंह ने संभाली किसान आयोग के अध्यक्ष की कमान,समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत।
पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश मुदस्सिर को लगी गोली,बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या का है आरोपी।