आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। उत्तराखंड सरकार में चौधरी राजेंद्र सिंह द्वारा किसान आयोग के अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने के रुड़की आवास पर समर्थकों और किसानों ने उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित उनके कैंप कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे उनके समर्थकों,किसान प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी की बधाई दी।
गौरतलब है कि यह लगातार दूसरा अवसर है जब चौधरी राजेंद्र सिंह को किसान आयोग के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के किसानों और समर्थकों में भारी उत्साह की लहर है।
स्वागत समारोह के दौरान किसान आयोग के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में किसान कल्याण सबसे ऊपर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग का मुख्य उद्देश्य केवल नीतियां बनाना नहीं, बल्कि धरातल पर किसानों की समस्याओं को समझकर उनका समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि ”किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन के उच्चतम स्तर तक पूरी मजबूती से पहुंचाया जाएगा। राज्य सरकार की कृषि और किसान कल्याण से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम किसान तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य ध्येय है।”इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और किसान प्रतिनिधियों ने चौधरी राजेंद्र सिंह की कार्यशैली पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से प्रदेश का किसान वर्ग निसंदेह लाभान्वित होगा। लोगों को उम्मीद है कि आयोग के माध्यम से कृषि सुधारों और किसानों की आय वृद्धि के क्षेत्र में ठोस काम होंगे।
इस दौरान प्रमुख रूप से सुदेश चौधरी, धीर सिंह, प्रमोद जौहर, रश्मि चौधरी, मनीष प्रधान, निपेन्दर सिंह, निर्दोष प्रधान, सुनील सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, गणमान्य नागरिक एवं समर्थक मौजूद रहे।





More Stories
माधोपुर में 12 सितंबर को हुए विवाद का मामला एक बार फिर चर्चा में, पुलिस अधिकारियों से की पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश मुदस्सिर को लगी गोली,बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या का है आरोपी।
रुड़की में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का चौधरी बिजेन्द्र सिंह के आवास पर भव्य स्वागत, सहकारिता क्षेत्र के लिए की बड़ी घोषणाएं।