Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का चौधरी बिजेन्द्र सिंह के आवास पर भव्य स्वागत, सहकारिता क्षेत्र के लिए की बड़ी घोषणाएं।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

​रुड़की। बीती देर शाम जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी बिजेन्द्र सिंह के आवास पर पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और ज़ोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और किसान मौजूद रहे।
​ इस दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने प्रदेश सरकार की सहकारिता नीतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने और किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
​कैबिनेट मंत्री ने हरिद्वार जिले की जनता के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा करते हुए कहा कि जिले में जल्द ही 6 नई जिला सहकारी बैंक की शाखाएं खोली जाएंगी। इसके साथ ही, सहकारिता विभाग के अंतर्गत जल्द ही जन औषधि केंद्र और सीएचसी सेंटर स्थापित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती दवाएं व स्वास्थ्य सुविधाएं भी आसानी से मिल सकें। उन्होंने कहा कि सभी सहकारी बैंकों को बहुउद्देशीय बनाया जा रहा है ताकि एक ही स्थान पर बैंकिंग के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हों सकें।प्रदेश के ​किसानों और महिलाओं के कल्याण के बारे में विस्तार से बताते हुए धन सिंह रावत ने कहा कि
​ उत्तराखंड सरकार अब तक प्रदेश के 15 लाख से अधिक किसानों को 0% ब्याज दर पर ऋण का लाभ पहुंचा चुकी है।
​सहकारिता क्षेत्र में कार्यरत 8,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण सुविधा प्रदान की गई है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
​सहकारिता के इतिहास में पहली बार महिलाओं को शीर्ष पदों पर प्रतिनिधित्व मिला है। 33% आरक्षण नीति के चलते आज उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा में जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष महिलाएं बनी हैं।
​वहीं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि आज प्रदेश के सभी जिला सहकारी बैंकों के चेयरमैन पदों पर भाजपा कार्यकर्ता चुनकर आए हैं, जो सरकार की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।
​कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वित्तीय प्रबंधन के मामले में उत्तराखंड देश में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और राज्य में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) का स्तर सबसे कम है। जिन किसानों को ऋण चुकाने में कठिनाई हो रही है, उनके लिए सरकार ‘वन टाइम सेटलमेंट’ योजना लेकर आई है, जिसका लाभ उठाकर किसान अपने पुराने बकाए का निपटारा कर सकते हैं।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, भाजपा नेता पवन तोमर, शिकारपुर के पूर्व प्रधान चौधरी सतीश, डायरेक्टर राजबीर सिंह, चेयरमैन रामवीर सिंह, चेयरमैन मंगलौर चौधरी संदीप, मानकपुर आदमपुर ग्राम प्रधान चौधरी कुलबीर सिंह, मांगेराम डायरेक्टर, डायरेक्टर चौधरी प्रवेश, चौधरी राजकुमार भाटी, चौधरी करम सिंह, चौधरी सुंदर पंवार समेत क्षेत्र के अनेक किसान प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369