आरिफ नियाज़ी।
आज श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर, सिविल लाइंस में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शाम के समय एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर दीप प्रज्वलित किए और प्रधानमंत्री के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक सेवा काल (मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक) केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सुशासन और निष्ठा की एक मिसाल के रूप में इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।
हमारी युवा पीढ़ी के लिए उनका जीवन एक महान प्रेरणा स्रोत है। युवाओं को यह देखना और समझना चाहिए कि कैसे एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर संघर्ष, समर्पण और अटूट राष्ट्रभक्ति के बल पर एक व्यक्ति देश के सबसे सफल और लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हुआ।
आज का यह दीप प्रज्वलन समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके विजन और जन-सेवा के संकल्प को दोहराने का माध्यम बना। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।





More Stories
आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह को लेकर छात्रों में भारी उत्साह,2701 छात्र-छात्राओं को मिलेगी डिग्री,अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कि कामना।
उत्तराखंड भाषा संस्थान प्रतियोगिता राजकीय जूनियर हाई स्कूल सरठेड़ी शाहजहांपुर के चार छात्रों ने जमाया प्रथम स्थान पर कब्जा, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।