आरिफ नियाज़ी।
भारतीय किसान यूनियन (टोडा) ने किसानों की जलंत समस्याओं को लेकर रुड़की तहसील परिसर में एक विशाल धरना प्रदर्शन किया। ऊर्जा निगम कार्यालय से तहसील तक पैदल मार्च निकालकर किसानों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद यूनियन ने एएसडीएम को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सभी संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कराने की मांग की।इस दौरान यूनियन के
प्रदेश अध्यक्ष नाजिम अली ने आरोप लगाया कि किसानों को अपनी ही जमीन की दाखिल-खारिज कराने के लिए महीनों भटकना पड़ रहा है। उन्होंने लेखपालों पर दाखिल-खारिज और आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली और उत्पीड़न का आरोप लगाया।वहीं यूनियन के
राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन टोडा ने कहा कि चकबंदी विभाग मनमाने ढंग से काम कर रहा है, जिससे छोटे किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने इस प्रक्रिया में तत्काल सुधार की मांग की।किसानों ने चीनी मिलों पर बकाए गन्ना भुगतान को जल्द से जल्द ब्याज सहित दिलाने की मांग की। इसके साथ ही, गांवों में जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को रोकने और बिजली विभाग द्वारा छोटे-छोटे बकायों पर किसानों को प्रताड़ित ना करने की बात कही।
यूनियन की मुख्य मांगों में एआरटीओ विभाग द्वारा किए जा रहे चालान और कथित अवैध वसूली पर रोक,
खाद्य आपूर्ति विभाग में राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सरल करना,
देहात और जंगल क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराना, आदि शामिल हैं,
यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इन समस्याओं का समाधान नहीं निकाला गया, तो संगठन हरिद्वार रोड पर उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा इस दौरान इकबाल प्रधान, मुबारिक अली, परवेज, राजबीर, खलील, शौकत, रिजवान, मनोज पाल, अर्जुन सैनी, बिजेंद्र शर्मा, रविकांत धनगर सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।





More Stories
इंजीनियर्स डे पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने सिविल अस्पताल में किया रक्तदान, मरीजों को बांटे फल।
अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी उत्तराखंड भाषा संस्थान की नई कार्यकारिणी में तीन वर्ष के लिए स्थायी सदस्य नियुक्त
रूड़की में सेवा का संकल्प, इनर व्हील क्लब की ‘रसोई’ ने सिविल अस्पताल में सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया भोजन।