आरिफ नियाज़ी।
रूड़की सामाजिक सरोकारों और जनसेवा की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘इनर व्हील क्लब’ द्वारा मंगलवार को सिविल अस्पताल में एक विशेष भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की ‘इनर व्हील की रसोई’ टीम सुबह-सवेरे ही पौष्टिक व स्वादिष्ट भोजन लेकर अस्पताल परिसर पहुंची, जहां उन्होंने दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को पूरी आत्मीयता के साथ भोजन परोसा।
इस सेवा कार्य के दौरान सैकड़ों लोगों ने भोजन का लाभ उठाया। इनमें विशेष रूप से दिव्यांग जनों और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से इलाज कराने आए असहाय मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। अस्पताल परिसर में इलाज के लिए आए जरूरतमंदों ने क्लब के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि इनर व्हील क्लब द्वारा वर्ष 2017 से ‘इनर व्हील की रसोई’ का सफल संचालन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अस्पताल में आने वाले ऐसे मरीजों और उनके तिमारदारों (परिजनों) को भरपेट और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है, जो आर्थिक तंगी या जानकारी के अभाव में भोजन से वंचित रह जाते हैं। हालांकि, वैश्विक कोरोना महामारी (COVID-19) के दौरान सुरक्षा कारणों और लॉकडाउन के चलते इस रसोई को कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा था, लेकिन परिस्थितियां सामान्य होते ही इस सेवा अभियान को पुनः पूरी ऊर्जा के साथ शुरू कर दिया गया।
इनर व्हील की टीम के पी डी सी सुजाता आहुजा,अध्यक्ष संगीता पुरुठी सचिव चंचल मित्तल वाधवा,सोनिया चंदानी,सुरेन्द्र कौर, फराह मलिक,कमलेश सरीन,कामना सरीन,बबीता,रजनी नागपाल, रमा भार्गव आदि सभी सदस्यों ने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।





More Stories
अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी उत्तराखंड भाषा संस्थान की नई कार्यकारिणी में तीन वर्ष के लिए स्थायी सदस्य नियुक्त
रुड़की तहसील में किसान यूनियन टोडा का जोरदार प्रदर्शन, चकबंदी, बकाया भुगतान और स्मार्ट मीटर समेत 8 मुद्दों पर घेरा प्रशासन।
देहरादून विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई,मंगलौर और झबरेड़ा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी, टांडा भनेड़ा में किसान यूनियन का भी झेलना पड़ा विरोध,जमकर हुआ हंगामा।