Jan Mudde

No.1 news portal of India

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजा लाठरदेवा हुण,​भाजपा नेता आदित्य बृजवाल ने विशाल भंडारे का किया शुभारंभ हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​झबरेड़ा के लाठरदेवा हुण में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर में सुबह से ही आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘रिद्धि-सिद्धि के दाता’ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर एवं आसपास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा था।सुबह से ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और आरती का दौर शुरू हो गया, जो दिनभर अनवरत जारी रहा।​भगवान श्री गणेश के दिव्य दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पुरुष, महिलाएं और बच्चे कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गजानन के चरणों में शीश नवाकर सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।​
इस पावन अवसर पर पूर्व विधायक हरिदास के सुपुत्र एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आदित्य बृजवाल द्वारा वर्षो से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आदित्य बृजवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का शुभारंभ किया। सुबह से ही मंदिर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
​भंडारे के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा नेता आदित्य बृजवाल ने कहा कि लाठरदेवा हुण स्थित श्री गणेश मंदिर की क्षेत्र में अपार सामाजिक व धार्मिक मान्यता है। उन्होंने कहा, “यह भगवान श्री गणेश का ऐसा सिद्ध धाम है, जहां जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नत लेकर आता है, विघ्नहर्ता उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं और कोई भी यहां से खाली हाथ नहीं लौटता।” उन्होंने बताया कि हर साल गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए भंडारे एवं भोजन व्यवस्था का आयोजन किया जाता है।भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर श्रद्धालुओं की सेवा की और कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369