Jan Mudde

No.1 news portal of India

पुरानी पेंशन की पुनर्बहाली के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों का हल्ला बोल.13 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव का बड़ा ऐलान।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​उत्तराखंड में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू कराने की मांग को लेकर कर्मचारियों और शिक्षकों का गुस्सा चरम पर है। ‘पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन’ के बैनर तले आगामी 13 सितंबर को प्रदेश भर के शिक्षक और राज्य कर्मचारी देहरादून कूच कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस विशाल प्रदर्शन को राज्य के कई प्रमुख कर्मचारी और शिक्षक संगठनों का पूर्ण समर्थन मिल चुका है।पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिला अध्यक्ष सुखदेव सिंह नें कहा क़ी
सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का असली काम कर्मचारी और शिक्षक करते हैं, लेकिन हमारी सामाजिक सुरक्षा रूपी पुरानी पेंशन को छीन लिया गया है। जब तक उत्तराखंड में OPS बहाल नहीं होती, यह आंदोलन थमने वाला नहीं है।इस दौरान
​आंदोलन के प्रांतीय एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार ने भावुक अपील करते हुए कहा कि पेंशन केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि वृद्ध माता-पिता की दवाई और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सहारा है।
​हरिद्वार जनपद से गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई ‘यूनिफाइड पेंशन स्कीम’ (UPS) को देश और प्रदेश के शिक्षकों व कर्मचारियों ने पूरी तरह नकार दिया है। अब बात सिर्फ पुरानी पेंशन की बहाली पर ही बनेगी।
​ नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, रवींद्र ममगाईं और प्रवीण नायडू ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि 13 सितंबर को होने वाले मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।​उत्तराखंड के हर जिले, ब्लॉक और विद्यालय से भारी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी देहरादून पहुँचेगे। पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर इस आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369