आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के मंगलौर में स्मार्ट मीटर और लगातार बिजली चोरी के विरोध में हो रही छापेमारी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन टिकैत नें ऊर्जा निगम के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सैंकड़ो किसान आज ऊर्जा निगम के मंगलौर एस डी ओ अनुभव सैनी के कार्यालय पर पहुंचे जहाँ उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री नें आरोप लगाया क़ी ऊर्जा निगम क़ी ख़राब कार्यशैली के चलते हरिद्वार ज़िलें का किसान बेहद परेशान है उन्हें आर्थिक संकट से भी गुज़रना पड़ रहा है ज़बरदस्ती से किसानों के यहाँ स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है जिसका पहले से ही किसान विरोध करता रहा है वहीं बड़े बड़े बिजली के बिल और उसके बाद बिजली चोरी के नाम पर किसानों का आर्थिक शोषण भी लगातार जारी है जिसे किसान किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने चेतावनी दीं क़ी जब तक ऊर्जा निगम के अधिकारी लिखित आश्वासन नहीं देते तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा।इस मौक़े पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी नें आरोप लगाया क़ी ऊर्जा निगम के अधिकारी बेलगाम हो चुके है जिन्हे किसान और आम जनता क़ी कोई चिंता नहीं है।संजय चौधरी नें कहा क़ी केंद्र और प्रदेश क़ी सरकार बड़े बड़े उद्योगपतियों और पूँजी पतियों का साथ दे रही है उन्हीं का भला हो रहा है जबकि आलम यह है क़ी आम आदमी से लेकर किसान बेहद परेशान है ऊर्जा निगम के अधिकारी किसी क़ी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं हैँ अगर यही चलता रहा तो किसान आर पार क़ी लड़ाई लड़ने को मजबूर हो जाएंगे।इस मौक़े पर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जात्ति नें ऊर्जा निगम अधिकारियो को खूब खरी खोटी सुनाई उन्होंने किसानों के धरने को समर्थन करते हुए कहा क़ी किसान अन्नदाता होता है उसकी परेशानी को सभों को समझना चाहिए।विधयाक नें कहा क़ी अगर अधिकारी नहीं सुनते तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा।और ऐसे अधिकारियो को अब सबक सिखानें का काम होगा।कार्यक्रम का संचालन किसान नेता रवि कुमार नें किया जबकि अध्यक्षता
कुमार सरदार रणजीत सिंह नें क़ी।इस मौक़े पर
किसान नेता सुक्रम पाल,नीटू,मिडिया प्रभारी शिवम् चौधरी,अनिल कुमार,.पिंटू,वेद पाल पंवार,अरविन्द राठी,लोकेन्द्र सिंह मंडावली,हर्ष शर्मा,विक्रांत,नईम,नितिन पिंटू अशोक कुमार, मोहम्मद आदिल, और किसान नेता इक़बाल नेता मौजूद रहे।





More Stories
रूड़की हाइवे पर रिमझीम होटल के सामने ढ़डेड़ी के पास गन्ने के खेत से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,नहीं हो सकी पहचान।
पुरानी पेंशन की पुनर्बहाली के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों का हल्ला बोल.13 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव का बड़ा ऐलान।
मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग रुड़की शाखा के अधिवेशन में सुरेंद्र कुमार सैनी का दबदबा कायम, पांचवीं बार निर्विरोध बने अध्यक्ष।