Jan Mudde

No.1 news portal of India

जीआरपी रुड़की द्वारा महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया.।

Spread the love

⏹️*जीआरपी रुड़की द्वारा महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया*3
*आरिफ नियाज़ी*
आज रेलवे स्टेशन रुड़की पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ड्यूटीरत कर्मगणों को एक महिला बैठी हुई दिखाई दी, जो रो रही थी। ड्यूटीरत कर्मगणों द्वारा महिला को रोने का कारण पूछा गया।
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने घर से नाराज होकर रेलवे स्टेशन पर आई है। ड्यूटीरत कर्मगणों द्वारा नाबालिक महिला को समझा-बुझाकर विश्वास में लिया गया तथा उसे सकुशल चौकी पर लाया गया। चौकी पर महिला से उसके परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
इसी दौरान महिला शहनाज पत्नी मो आदिल उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 8 मोहल्ला नवाबगंज निकट जामा मस्जिद नजीबाबाद जनपद बिजनौर से जानकारी प्राप्त करने के बाद उसके परिजन जेठ तौकीर अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी उपरोक्त* चौकी पर पहुंचे। आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन के उपरांत महिला को समझा-बुझाकर तथा परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए महिला को सकुशल उनके साथ रवाना किया गया।
ड्यूटी स्टाफ की तत्परता एवं संवेदनशीलता के चलते महिला को समय रहते सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम में -हे कां3 सतबीर सिंह,-हे कां30 ओमपाल,-कां 38 कीर्तन सिंह,-का 164जाहुल हासन,कां 100प्रदीप कुमार,-म कां 90 शर्मिला, -कां 54जितेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369